UNGA: राष्ट्रपति भवन पहुंचे यूएन महासभा प्रमुख डेनिस फ्रांसिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात से फ्रांसिस ने नई दिल्ली में जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जयशंकर से मिलना हमेशा खुशी की बात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस फिलहाल भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें, फ्रांसिस विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर पांच दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं।
Mr Dennis Francis, President of the 78th session of the United Nations General Assembly called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. President Murmu appreciated the important initiatives being undertaken under his Presidency, including on climate change and women's… pic.twitter.com/fkwoWCynk5
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 24, 2024विज्ञापन
जयशंकर से भी की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात से फ्रांसिस ने नई दिल्ली में जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जयशंकर से मिलना हमेशा खुशी की बात है। हमने भारत की जी20 अध्यक्षता की सराहना की। हमने गाजा, यूक्रेन, हौती सहित विश्व शांति के अन्य बाधाओं और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। हमने यूएनजीए की भूमिका, सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर चर्चा की।
Always a pleasure to meet with @DrSJaishankar, External Affairs Minister of India 🇮🇳.
Reiterated my appreciation on India’s successful G20 Presidency.
Had a wide ranging discussion on global peace and security challenges, including the situation in Gaza, Ukraine, & Haiti; the… pic.twitter.com/UsbW1ZHBg9 — UN GA President (@UN_PGA) January 24, 2024
महाराष्ट्र की 26 जनवरी परेड में होंगे शामिल
फ्रांसिस सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह संयुक्त राष्ट्र-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने उनका स्वागत किया। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आए हैं। यूएनजीए प्रमुख 26 जनवरी को महाराष्ट्र के गणतंत्र दिवस परेड में बतौर राजकीय अतिथि शामिल होंगे।
26/11 स्मारक पर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
भारत में सप्रू हाउस में व्याख्यान देते हुए उन्होंने हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर के हमलों के कारण विश्वास कम हो गया है। फ्रांसिस 26/11 स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मुंबई में वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का दौरा भी करेंगे। इस दौरान वे ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।