फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   United Nations Day 2020: Know theme significance as United Nations turns 75 today

UN Day 2020: जब जब छाया महायुद्ध का अंधकार, संयुक्त राष्ट्र ने लौ बनकर दिखाई राह, आज 75वीं वर्षगांठ

Sat, 24 Oct 2020 08:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 24 Oct 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
United Nations Day 2020: Know theme significance as United Nations turns 75 today
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : ANI

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया को तीसरे महायुद्ध के दंश से बचाने और वैश्विक शांति को कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा गया। इस दिशा में किए गए प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। 

विज्ञापन

 
संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र को तैयार किया गया और इसे 24 अक्तूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ है। इस उपलब्धि को मनाने के लिए सदस्य देशों ने 21 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 
विज्ञापन



24 अक्तूबर को एक ऐतिहासिक दिन के रूप में देखा जाता है, जब दुनिया के कुछ सबसे बड़े देशों द्वारा घोषणापत्र के अनुसमर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया। संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र इस महान गैर-पक्षपातपूर्ण संस्था का संस्थापक दस्तावेज है जो वैश्विक शांति और समानता के लिए काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी। यह भविष्य में युद्धों को रोकने के उद्देश्य से स्थापित किया गया। यह एक अंतरसरकारी संगठन है जिसकी प्राथमिक भूमिका विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पिछले 75 सालों में दुनिया को तीसरे महायुद्ध से बचाकर इसने अपनी विश्वसनीयता साबित की है। 

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 की 'थीम' क्या है?

कोरोना वायरस महामारी आज दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बनकर उभरी है। संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 के लिए इस बार की थीम, 'द फ्यूचर वी वांट, द यूएन वी नीड: रिएफर्मिंग आवर कलेक्टिव कमिंटमेंट टू मल्टीलेटरिज्म' है।  

दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के अपने संदेश में कहा कि कोविड-19 से लेकर आपात जलवायु स्थिति तक दुनिया के सामने बड़ी चुनौतियां हैं, जिससे वैश्विक एकजुटता और सहयोग से ही निपटा जा सकता है। 

गुतारेस ने कहा, संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ वैश्विक महामारी के बीच आई है। हमारा मिशन आज पहले से कहीं अधिक मायने रखता है। मानवीय गरिमा को बढ़ावा दें। मानवाधिकारों की रक्षा करें। अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करें और लड़ाई से मानवता को बचाएं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, हम बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। वैश्विक एकजुटता और सहयोग से ही हम इन चुनौतियों से निपट सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की पहचान यही है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर सभी युद्ध रोके जाने की अपील की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed