फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unique Wedding: A man helped solemnise the marriage of his wife with her lover

अद्भुत मिसाल: 6 दिन बाद ही प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी

Mon, 12 Mar 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Updated Mon, 12 Mar 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Unique Wedding: A man helped solemnise the marriage of his wife with her lover

आपने बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो को अपनी पत्नी को उसके प्यार से मिलाते हुए तो कई बार देखा होगा। लेकिन क्या किसी शख्स को असल में ऐसा करते हुए देखा या सुना है। शायद नहीं। आज हम उस शख्स से मिलाते हैं जो उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव ब्लॉक के पमारा गांव का रहनेवाला है। 28 साल के बासुदेब टप्पो की शादी 4 मार्च को झारसुगुडा के देविनी गांव की रहने वाली 24 साल की महिला से हुई थी। उसने शादी के छठवे दिन ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

विज्ञापन


टप्पो की शादी किसान समुदाय के रीति-रिवाजों से हुई थी। शनिवार को तीन युवा पुरुष बासुदेब और उनकी पत्नी के घर आए और उन्होंने खुद को महिला का कजिन बताया। तीनों का टप्पो के परिवार ने स्वागत किया। जहां दो पुरुष वापस चले गए एक वहीं रुक गया। कथित कजिन के साथ गांववालों ने टप्पो की पत्नी को देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद नवविवाहिता सामने आई और उसने स्वीकार किया कि वह उसका प्रेमी है और उसके रिश्तेदारों ने उनकी जोड़ी को स्वीकार नहीं किया और टप्पो से उसकी शादी करवा दी थी।
विज्ञापन


महिला अपने घर में सबसे छोटी है और उसके पैरेंट्स नहीं हैं। इस परिस्थिति को देखते हुए टप्पो ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ शादी करने का सुझाव दिया। जिसके बाद खुद महिला के पति ने उसके बड़े भाई और बहन के साथ ही प्रेमी के पैरेंट्स से बातचीत की। टप्पो ने उन्हें शादी के लिए मना लिया। जिसके बाद शनिवार को ही दोनों की शादी हुई। पमारा गांव में इस अनोखी शादी में हिस्सा लेने के लिए 100 लोग पहुंचे। यह शादी भी समुदाय के रीति-रिवाजों के तहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी पर टप्पो ने कहा- तीन लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती और मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। यही एकमात्र उपाय था। अब हम सभी खुश रह सकते हैं। टप्पो की मां सानीबारी टप्पो ने कहा कि हमारी जिंदगी बहुत ज्यादा कठिन हो जाती अगर हम इस उपाय पर नहीं पहुंचे होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed