फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unique tips for vaccinated more people in the world some offer free food some offer cannabis and many more

कोरोना की दूसरी लहर : भारत समेत दुनिया भर में वैक्सीनेशन पर जोर, टीका लगवाने के लिए लोगों को दिए जा रहे ये ऑफर

Fri, 09 Apr 2021 10:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 09 Apr 2021 10:46 AM IST
सार

  • भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर, वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर जोर
  • दुनिया में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को दिए जा रहे हैं आकर्षक ऑफर

विज्ञापन
unique tips for vaccinated more people in the world some offer free food some offer cannabis and many more
कोरोना वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और ये स्थिति सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में है। जानकारों का मानना है कि इस महामारी से निपटने के लिए सबसे कारगार रामबाण सिर्फ और सिर्फ वैक्सीन लगवाना है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरुक बनाने और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कई देशों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को तरह-तरह के आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। कुछ देश वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को मुफ्त में खाना तो कुछ देश मुफ्त में शराब दे रहे हैं। वहीं चीन में लोगों को डरा धमकाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि किस देश में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए क्या-क्या ऑफर दिए जा रहे हैं..
विज्ञापन


1. अमेरिका
अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स, एटी एंड टी, इन्साकार्ट, टारगेट, ट्रेडर जोस, कोबानी जैसी कई कंपनियों ने वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियों को छुट्टी और कैश देने की घोषणा की है। इसके अलावा कर्मचारियों को वैक्सीन केंद्रों तक आने जाने के लिए 30 डॉलर यानी कि करीब 2,200 रुपये तक का खर्चा भी देने का एलान किया गया है। वहीं मिशिगन में वैक्सीन लगवाने वाले व्यस्कों को प्री-रोल्ड गांजा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. एशिया और यूरोप
लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कैब एग्रीगेटर एप उबर भारत समेत पूरे एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप में अक्षम लोगों को वैक्सीन सेंटर तक लाने और छोड़ने के लिए एक करोड़ फ्री राईड्स दे रहा है।

3. चीन
बीजिंग में कई वैक्सीनेशन केंद्रों पर मैकडॉनल्ड्स टीका लगवाने वाले लोगों को एक के साथ एक आइसक्रीम दे रहा है। इसके अलावा एक सरकारी फोटो स्टूडियो वैक्सीन लगवाने पर शादी की एल्बम पर दस फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं हेनान प्रांत के वानचेंग में अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि टीकाकरण से इनकार करने वालों के बच्चों की स्कूली शिक्षा, रोजगार और घर खतरे में पड़ सकते हैं। 

4. इजराइल
इजराइल के कई बार और रेस्त्रां लोगों को मुफ्त में खाना और ड्रिंक्स दे रहे हैं। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले लोगों को रेस्त्रां की ओर से मुफ्त में खाना दिया जाएगा, इसके लिए कई बार और रेस्त्रां ने सरकार के साथ समझौता किया है। 




5. भारत
भारत में इस तरह के कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दिल्ली और कनॉट प्लेस के कई रेस्त्रां और होटल वैक्सीन लगवाने वालों को 25-30 फीसदी की छूट दे रहे हैं। वहीं लोगों तक मैसेज के जरिए इस बात की जानकारी पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed