फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unique identity number will soon whisk past airport processes while boarding domestic flights

अब घरेलू यात्रियों को मिलेगी पेपरलेस बोर्डिंग की सुविधा, डिजिटल यात्रा का बन रहा प्लान

Tue, 22 May 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
unique identity number will soon whisk past airport processes while boarding domestic flights

घरेलू यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। वह अब पेपरलेस बोर्डिंग कर पाएंगे। इसके लिए एक यूनिक आइडेंटिटी नंबर बनाने की बातचीत की जा रही है। भारतीय हवाई अड्डा (एएआई) प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व करने वाली एक तकनीकी टीम ने और चार निजी मेट्रो एयरपोर्ट ने एक बायोमैट्रिक बेस्ड डिजिटल-यात्रा (डीवाई) फॉर्मेट को फाइनल किया है। इसके जरिए सभी एयरपोर्ट में घरेलू यात्री बिना किसी दस्तावेज के यात्रा का लुत्फ उठा पाएंगे।

विज्ञापन


इस योजना के तहत हर यात्री को उड्डयन मंत्रालय के पोर्टल एयरसेवा से एक यूनिक आईडी मिलेगी जिसे उनके बायोमैट्रिक से लिंक किया जाएगा। लोगों को इस डीवाई आईडी को घरेलू यात्रा की टिकट बुक कराते समय देना होगा। केवल वह लोग जो पेपरलेस बोर्डिंग करना चाहते हैं उन्हें यह आईडी दी जाएंगी। इसके अलावा पुरानी प्रक्रिया भी जारी रहेगी। सिंतबर 2016 को उड्डयन मंत्रालय ने शिकायतों के निपटारे के लिए एयरसेवा पोर्टल बनाया था। अब इसका इस्तेमाल डीवाई के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


एएआई के अध्यक्ष गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने कहा, हम जल्द ही एयरसेवा पोर्टल का एक अपडेटिड वर्जन लॉन्च करने वाले हैं। जिसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। एयरसेवा-2 में डीवाई का एक लिंक होगा। यात्री को व्यक्तिगत तौर पर इस लिंक पर जाकर अपना नामांकन करवाना पड़ेगा और फिर उसे यूनिक आईडी नंबर मिल जाएगा। नामांकन के समय उन्हें पहचान पत्र जैसे कि आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट देने होंगे। इन विवरणों का मिलान सत्यापन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन की वेबसाइट्स को भी अपडेट किया जाएगा ताकि टिकट बुक करते समय यात्रियों को वहां से डीवाई आईडी जारी करने का विकल्प मिल सके। जब कोई यात्री पहली बार यूनिक आईडी मिलने के बाद टिकट लेकर एयरपोर्ट जाएगा तो उसे अपने साथ पहचान पत्र और एक फोटो लेकर जानी होगी। एयरपोर्ट पर दस्तावेजों के सभी सभी विवरणों और आइरिस स्कैन को कैप्चर किया जाएगा। इसे सिस्टम में दर्ज कर लिया जाएगा। इसके बाद जब भी यात्री एयरपोर्ट आएगा उसे टिकट के अलावा कोई और दस्तावेज साथ नहीं लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed