{"_id":"61d1a73313853b3180105ef1","slug":"unique-decision-of-assam-government-special-leave-for-employees-on-6th-and-7th-january-know-what-is-the-purpose","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special leave for Assam employees: असम सरकार का अनूठा फैसला, 6 और 7 जनवरी को खास छुट्टी, जानिए क्या है मकसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Special leave for Assam employees: असम सरकार का अनूठा फैसला, 6 और 7 जनवरी को खास छुट्टी, जानिए क्या है मकसद
Sun, 02 Jan 2022 06:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, गुवाहाटी
एएनआई, गुवाहाटी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:52 PM IST
सार
Special Holidays For Assam Govt Employees : मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को यह खास छुट्टियां उनके माता-पिता और ससुराल वालों के साथ वक्त बिताने के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन
सीएम हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दो दिन की विशेष छुट्टी का एलान किया। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को यह घोषणा करते हुए इसका मकसद भी बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को यह खास छुट्टियां उनके माता-पिता और ससुराल वालों के साथ वक्त बिताने के लिए दी जा रही है। सीएम सरमा ने ट्वीट कर कहा 'मैं असम सरकार के कर्मचारियों को 6 और 7 जनवरी को विशेष छुट्टियों का एलान कर रहा हूं। कर्मचारियों से आग्रह करता हूं कि इस दौरान वे अपने माता-पिता/ ससुराल वालों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं।'
विज्ञापन
मंत्रियों को भी माता-पिता से मिलने की मिली छुट्टी
असम सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य सरकार के मंत्रियों को भी अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने का अवसर दिया गया है। जिन कर्मचारियों के माता-पिता या ससुरालवाले जीवित नहीं हैं, वे विशेष अवकाश के हकदार नहीं होंगे। राज्य में तैनात मंत्री, आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी इस छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे, लेकिन पुलिस अधीक्षक स्तर तक के पुलिस अधिकारियों सहित फील्ड कर्मचारी ये छुट्टी नहीं ले सकते, लेकिन बाद की तारीख में वो इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
अफस्पा को लेकर सीएम ने जताई थी सकारात्मक बदलाव की आस
सीएम सरमा ने शनिवार को आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (AFSPA) को हटाने की बढ़ती मांग के बीच कहा था कि इस साल अफस्पा पर कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वह 2022 को उम्मीद भरे साल के तौर पर देखते हैं। असम से सेना वापस बुला ली गई है। केवल केवल 5-6 जिलों में ही तैनात है, इसलिए ये अच्छी स्थिति है।