{"_id":"61dd123d54d86d2b1b35f739","slug":"unique-bengali-wedding-list-of-dishes-printed-on-a-wooden-scale-funny-comments-being-made-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी बंगाली शादी: लकड़ी की स्केल पर छापी व्यंजनों की सूची, सोशल मीडिया में की जा रहीं मजेदार टिप्पणियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनूठी बंगाली शादी: लकड़ी की स्केल पर छापी व्यंजनों की सूची, सोशल मीडिया में की जा रहीं मजेदार टिप्पणियां
Tue, 11 Jan 2022 10:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:44 AM IST
सार
30 सेंटीमीटर की लकड़ी की स्केल पर छापे गए मैन्यू कार्ड की तारीख 2013 की है, लेकिन शायद यह अब वायरल हुआ है। इस पर व्यंजनों की सूची का कैप्शन लिखा है 'नापो और खाओ'। इस रचनाशीलता की सोशल मीडिया में खूब दाद दी जा रही है।
विज्ञापन
एक फुट की लकड़ी की स्केल पर छापा गया मैन्यू कार्ड
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादियों में कई लोग अनूठे प्रयोग करते हैं, लेकिन हम जिस बंगाली शादी का जिक्र यहां कर रहे हैं बहुत रोचक है। हुआ यूं कि सिलीगुड़ी में एक विवाह में परोसे जाने वाले व्यंजनों की सूची लकड़ी की स्केल पर छापकर मेहमानों को बांटी गई। इस स्केल की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई तो उसका जमकर मजा लिया जा रहा है। मजेदार टिप्पणियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
30 सेंटीमीटर की लकड़ी की स्केल पर छापे गए मैन्यू कार्ड की तारीख 2013 की है, लेकिन शायद यह अब वायरल हुआ है। इस पर व्यंजनों की सूची का कैप्शन लिखा है 'नापो और खाओ'। इस रचनाशीलता की सोशल मीडिया में खूब दाद दी जा रही है। यह मैन्यू कार्ड सुष्मिता व अनिमेष नामक युगल का है, जिनका विवाह सिलीगुड़ी में हुआ। शादी में परोसे जाने वाले व्यंजनों की स्केल पर प्रकाशित सूची में
विज्ञापन
व्यंजनों की सूची में ये शामिल
व्यंजनों की सूची में चिकन लॉलीपॉप, क्रिस्पी बेबी कॉर्न, कॉफी आदि जैसे स्टार्टर शामिल थे। मैन कोर्स में पारंपरिक बंगाली व्यंजन मटन काशा, रसगुल्ला, संदेश, फिश कालिया, फ्राइड राइस, मटन मसाला, मैंगो चटनी जैसे तमाम व्यंजनों के नाम हैं, जिन्हें पढ़कर आपके मुंह में भी पानी आ सकता है।
विज्ञापन
मजेदार टिप्पणियों को लीजिए मजा
शादी का यह कार्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। नेट यूजर इसे लेकर मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं। एक ने लिखा 'अगर कोई ज्यादा खाना खाए तो कृपया इस स्केल से उसे न पीटें। एक अन्य ने लिखा, 'बंगाली शादी के लिए इनोवेटिव स्टाइल मेन्यू! यह आपकी पीठ पर भी पड़ सकता है और 'माप' भी सकते हैं कि आप कितना खाते हैं!' एक ने याद किया, "हम छोटे बच्चे थे तब टीचर के हाथ में यह स्केल देख डरते थे।