फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union MoS G Kishan Reddy said- no role of government in court's decision over chidambaram arrest

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर केंद्र: कोर्ट के फैसले में पार्टी या सरकार की कोई भूमिका नहीं है

Thu, 22 Aug 2019 01:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 22 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Union MoS G Kishan Reddy said- no role of government in court's decision over chidambaram arrest
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI

पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार का बयान सामने आया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि न्यायालय कानून के आधार पर अपना फैसला लेगी, अदालत के फैसले में पार्टी या सरकार की कोई भूमिका नहीं है। यह अदालत है, सरकार नहीं है जो यह तय करती है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कहां रखा जाए। 

विज्ञापन



कांग्रेस के नेताओं द्वारा सरकार पर आरोप लगाया गया था कि सरकार बदले की भावना से पूर्व गृहमंत्री पर आरोप लगा रही है।

इससे पहले पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पिता को नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। अब वह दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ति ने मीडिया से कहा, 'ये अनुच्छेद 370 से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। मैं पीटर मुखर्जी से कभी नहीं मिला। मैं अपनी जिंदगी में इंद्राणी मुखर्जी से कभी नहीं मिला। मैंने इंद्राणी केवल तब देखा था जब सीबीआई मुझे उसके सामने लेकर गई। मेरी उनकी कंपनी से जुड़े लोगों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप कोई बातचीत नहीं हुई है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed