{"_id":"616278c38ebc3e05f132c2a8","slug":"union-minority-affairs-minister-mukhtar-abbas-naqvi-said-haj-process-in-2022-is-100-percent-digital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Yatra 2022: पूरी तरह डिजिटल होगी यात्रा की प्रक्रिया, 2020-21 में आवेदन करने वाली महिलाओं को फिर से मिलेगा मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Haj Yatra 2022: पूरी तरह डिजिटल होगी यात्रा की प्रक्रिया, 2020-21 में आवेदन करने वाली महिलाओं को फिर से मिलेगा मौका
Sun, 10 Oct 2021 10:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:53 AM IST
सार
कोरोना के चलते 2020-21 में हज यात्रा नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकार हज यात्रा की तैयारी कर रही है। इसकी घोषणा 21 अक्तूबर की समीक्षा बैठक के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Haj Yatra 2022: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दो साल से हज यात्रा की राह देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने इस साल हज यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई स्थित हज हाउस में ऑनलाइन बुकिंग केंद्र के उद्घाटन के दौरान कहा कि भारत में 2022 की हज यात्रा की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी। हालांकि, इसकी घोषणा 21 अक्तूबर को होने वाली समीक्षा बैठक के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
नकवी ने बताया कि इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
20-2021 में आवेदन करने वाली महिलाओं को मिलेगा मौका
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2020 व 2021 में कोरोना के चलते हज यात्रा नहीं हो पाई थी। 2020 में 700 से अधिक महिलाओं ने 'मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना आवेदन किया था। वहीं 2021 में 2100 से अधिक महिलाओं के आवेदन आए थे। इन महिलाओं को 2022 में हज यात्रा का दोबारा मौका दिया जाएगा, अगर वे यात्रा पर जाना चाहेंगी।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा भारत से जाते हैं यात्री
मंत्री ने बताया कि भारत से बड़ी संख्या में लोग हज यात्रा को जाते हैं। इंडोनिशिया से सबसे ज्यादा यात्री जाते हैं, इसके बाद दूसरा नंबर भारत का है। यहां से सबसे ज्यादा संख्या में हज यात्री भेजे जाते हैं।