फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Ministry of Skill Development will empower women with the help of Microsoft

ग्रामीण क्षेत्र की एक लाख वंचित महिलाएं डिजिटल क्षेत्र में होंगी सशक्त

Wed, 11 Nov 2020 05:11 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
Union Ministry of Skill Development will empower women with the help of Microsoft
सांकेतिक तस्वीर

केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की एक लाख परिवारों की वंचित महिलाओं को डिजिटल क्षेत्र में सशक्त करेगा। आगामी दस महीनों में इन महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, रोजगार बढ़ाने, नैनो आंत्रप्रेन्योरशिप और संचार कौशल जैसे विषयों में 70 घंटे की ट्रेनिंग करवायी जाएगी। इसमें ऐसी युवतियों और महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी, जिन्हें परिवार चलाने या फिर कोविड-19 के चलते नौकरी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों की वंचित महिलाओं को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। डिजिटल क्षेत्र में सशक्त करने की यह ट्रेनिंग माइक्रोसॉफ्ट करवाएगा। इस ट्रेनिंग का मकसद डिजिटल अर्थव्यवस्था में कामयाब होने के लिए आवश्यक कौशल के साथ ग्रामीण समुदायों की वंचित महिलाओं को ट्रेनिंग देकर इनकी कार्यबल भागीदारी को बढ़ाना है।
विज्ञापन



इसके लिए डिजिटल साक्षरता, रोजगार बढ़ाने, नैनो आंत्रप्रेन्योरशिप और संचार कौशल जैसे विषयों में 70 घंटे की ट्रेनिंग पर आधारित पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट सामुदायिक प्रशिक्षण (एमसीटी) प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी का कहना है कि कोविड-19 ने भारत में डिजिटल परिवर्तन को गति दी है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में यह ट्रेनिंग प्रोग्राम बेहद कारगर होगा, जो देश को अगले चरण में अनलॉक करने मेें सहयोग करेगा।


रोजगार से जोड़ने का बेहतर माध्यम:
एनएसडीसी का ई-स्किल इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट उन महिलाओं की अजीविका के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम करेगा, जोकि असुविधाजनक स्थिति में हैं और तकनीकी कौशल व ज्ञान के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं। डिजिटल स्किलिंग पहल में सेक्टर स्किल काउंसिल, ट्रेनिंग पार्टनर और ट्रेनिंग सेंटर भी शामिल हैं।
- मनीष कुमार, सीईओ, एमडी, नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed