{"_id":"640ed8cfcb34d674a90dc449","slug":"union-ministers-v-murlidharan-attack-on-kerala-cm-vijayan-said-china-is-more-dear-to-cpm-than-india-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल CM पर केंद्रीय मंत्री का वार: बोले- CPM के लिए भारत से ज्यादा चीन प्रिय, जिनपिंग को विजयन ने दी थी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल CM पर केंद्रीय मंत्री का वार: बोले- CPM के लिए भारत से ज्यादा चीन प्रिय, जिनपिंग को विजयन ने दी थी बधाई
Mon, 13 Mar 2023 01:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:33 PM IST
सार
पिछले दिनों चीन में शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनाए गए। इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन्हें ट्विट करके बधाई दी थी।
विज्ञापन
शी जिनपिंग और पिनाराई विजयन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई देने और चीन की तारीफ करने पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। विजयन पर सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सीपीएम के लिए भारत से ज्यादा अधिक प्रिय चीन है। इसके पहले भी कम्युनिस्ट नेताओं का बयान आ चुका है। वह कहते हैं कि भारत चीन को घेरने की कोशिश कर रहा है। केरल के मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें (पिनाराई विजयन) चीन को शुभकामना देने की बजाय भारत के लोगों के बारे में अधिक चिंतित करनी चाहिए।
केरल के सीएम ने की थी चीन की तारीफ
पिछले दिनों चीन में शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनाए गए। इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन्हें ट्विट करके बधाई दी थी। पिनाराई ने लिखा, 'चीनी जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिवोल्यूशनरी बधाई। यह वाकई प्रशंसनीय है कि चीन वैश्विक राजनीति में एक प्रमुख आवाज के रूप में उभरा है। चीन को और अधिक समृद्धि पाने के निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'