{"_id":"6197e7d0296500693364fcc3","slug":"union-minister-v-muraleedharan-reached-house-of-murdered-rss-worker-sanjeet-in-kerala-said-that-the-state-government-is-saving-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मृतक आरएसएस कार्यकर्ता के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार पर लगाया दोषियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मृतक आरएसएस कार्यकर्ता के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार पर लगाया दोषियों को बचाने का आरोप
Fri, 19 Nov 2021 11:37 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:37 PM IST
सार
सोमवार को आरएसएस कार्यकर्ता 27 साल के संजीत की दिनदहाड़े उनके पत्नी के सामने ही हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त वह अपनी पत्नी को उसके कार्यालय पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता के दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मामले में अब केरल की सरकार पर निशाना साधा है और उसपर हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार को आरएसएस कार्यकर्ता 27 साल के संजीत की दिनदहाड़े उनके पत्नी के सामने ही हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त वह अपनी पत्नी को उसके कार्यालय पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा ने इस हत्या का आरोप सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) पर लगाया है। एसडीपीआइ इस्लामी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की ही एक राजनीतिक शाखा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन शुक्रवार को मृतक संजीत के घर पहुंचे और परिवार वालों को हिम्मत बंधाया। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संजीत के हत्यारों को बचा रही है। अपने गुप्त एजेंडे के कारण सरकार इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को सौंपने से बच रही है।
एनआईए को सौंपी जाए मामले की जांच
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हाल ही में संजीत सहित दो लोगों की हत्या की गई है और इन दोनों ही हत्याओं के तार आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। इसलिए मामले की जांच एनआईए को सौंपी जानी चाहिए। राज्य सरकार को आरोपियों के बारे जानकारी है, लेकिन अपने गुप्त एजेंडे और वोटबैंक के लालच में वह उन्हें बचा रही है औऱ मामले को राज्य पुलिस के पास रखना चाहती है।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने भी आरएसएस कार्यकर्ता के हत्या की निंदा की थी। सुरेंद्रन ने एसडीपीआइ पर 10 दिनों में दूसरी हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की माकपा सरकार दोषियों का बचाव कर रही है।