फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister smriti irani failed dynast rahul gandhi at California university america

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार- राहुल का पीएम मोदी पर तंज कसना कोई नई बात नहीं

Tue, 12 Sep 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Tue, 12 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
union minister smriti irani failed dynast rahul gandhi at California university america
irani - फोटो : ANI

अमेरिका में राहुल गांधी की पीएम मोदी  पर टिप्पणियों के बाद बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पलटवार किया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा है कि राहुल ने सोनिया गांधी पर ही सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल- कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए केंद्र जिम्मेदार
विज्ञापन

 


राहुल ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बयान देते हुए कहा कि 2012 में कांग्रेस में अहंकार था।  ये वो वक्त था जब कांग्रेस का लोगों से संवाद बंद हो गया था, इस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
 


ईरानी ने ये भी कहा कि पीएम गरीब परिवार से आते हैं। ईरानी ने ये भी कहा कि पीएम पर राहुल का तंज कसना कोई नई बात नहीं है।
 


ये कहा स्मृति नेः

  • भाजपा में परिवारवाद नहीं है। राहुल ने सोनिया पर सवाल उठाए हैं। 
  • कांग्रेस के नेतृत्व में जीएसटी असफल, पीएम मोदी की जीएसटी पास कराने में बड़ी भूमिका।
  • मोदी पीएम के पद पर अपनी काबिलियत के बल पर पहुंचे हैं।
  • राहुल को अमेठी जाकर के बदहाली देखनी चाहिए। देश उनकी विफलता को अच्छी तरह से जानता है। जब देश में उनको कोई सुन नहीं रहा है, तो विदेश में जाकर के बोल रहे हैं।
  • कश्मीर संकट के लिए कांग्रेस दोषी है।

राहुल ने कहा था- भारत में चल रही है नफरत और हिंसा की राजनीति

union minister smriti irani failed dynast rahul gandhi at California university america
rahul gandhi
इससे पहले मंगलवार की सुबह अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में 'इंडिया एट 70' विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया था। राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताई थी और कहा था कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ बोलने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

राहुल ने यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा था कि देश को नफरत और हिंसा की राजनीति से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे हिंसा का दर्द खूब समझते हैं, क्योंकि उन्होंने इसी वजह से अपनी दादी और पिता को खोया था।

राहुल गांधी ने कहा था कि, ''मेरी दादी और पिता को मैंने खोया है और मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।'' उन्होंने कहा, '' जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed