फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ravi Shankar Prasad slammed Rahul Gandhi over Coornavirus Vaccine

राहुल पर प्रसाद का हमला: कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में टीके की नहीं बल्कि प्रतिबद्धता की कमी

Fri, 09 Apr 2021 05:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Apr 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Ravi Shankar Prasad slammed Rahul Gandhi over Coornavirus Vaccine
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter : @BJP4India

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिगड़ती स्थिति और टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाने पर लिया। एक के बाद एक किए गए ट्वीट में प्रसाद ने टीके की कमी का मुद्दा उठाने वाले कांग्रेस शासित प्रदेशों की सरकारों पर भी कई सवाल उठाए। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'भारत वैक्सीन कमी का सामना नहीं कर रहा है लेकिन श्री गांधी ध्यान न मिलने की कमी का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अभी तक वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई है? यह लापरवाही है या वह इसे लेना नहीं चाहते या अपनी कई विदेश यात्राओं में से किसी एक के दौरान वह टीका ले चुके हैं लेकिन बताना नहीं चाहते।'
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह हर हालत में जान लेना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है बल्कि उनमें स्वास्थ्य सेवा की ओर साधारण प्रतिबद्धता की कमी है। उन्हें अपनी पार्टी की सरकारों को लिखना चाहिए कि वसूली का काम बंद करें और उन लाखों वैक्सीनों को लगावाना शुरू करें जिनपर वह आसन जमाए बैठे हैं।




केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ जंग कोई एक खेल नहीं है। टीकाकरण के अतिरिक्त जांच, ट्रेसिंग और इलाज पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत रहती है। राहुल गांधी की समस्या यह है कि उन्हें ये सब चीजें समझ में नहीं आती हैं। अपनी अज्ञानता को वह अपने अहंकार से और बढ़ा लेते हैं और यही उन पर भारी पड़ जाता है।

रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि एक अंशकालिक राजनीतिज्ञ के तौर पर नाकाम रहने के बाद क्या अब वह पूर्णकालिक पैरवी करने वाले बन गए हैं? पहले उन्होंने भारत के अधिग्रहण कार्यक्रम को भटकाने की कोशिश करके लड़ाकू विमान कंपनियों की पैरवी की। अब वह विदेशी वैक्सीनों के लिए अनुमति की मांग करके फार्मा कंपनियों की पैरवी कर रहे हैं। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed