फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ravi Shankar Prasad slammed Congress on Toolkit Expose

टूलकिट विवाद: प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी का सही चरित्र और रंग सामने आया

Tue, 18 May 2021 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 May 2021 07:48 PM IST
सार

देश इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से ही नहीं जूझ रहा है, बल्कि इस संकट के समय में सियासी संग्राम का सामना भी कर रहा है। इस सियासत का प्रमुख बिंदु भी कोरोना ही है। आमने सामने हैं भाजपा और कांग्रेस। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस एक टूलकिट के जरिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि यह टूलकिट भाजपा की जालसाजी है। पढ़िए इस मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया।

विज्ञापन
Union Minister Ravi Shankar Prasad slammed Congress on Toolkit Expose
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

इस बवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। प्रसाद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे चुनौती भरे समय में लोगों की मदद करने की बजाय किसी तरह से अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में लगी हुई है। इसके साथ ही प्रसाद ने कांग्रेस को लेकर कुछ सवाल भी उठाए। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के अंदर प्रधानमंत्री के खिलाफ मनोविकारी नफरत की कोई सीमा नहीं है। पढ़िए प्रसाद ने क्या कहा...

विज्ञापन
  • कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है? इस चुनौतीपूर्ण समय में जब देश को एकजुट होकर काम करना चाहिए और नागरिकों को राहत उपलब्ध करानी चाहिए, कांग्रेस को केवल गलत जानकारियों पर आधारित अफवाहें फैलाने की चिंता है।
  • विज्ञापन
  • कांग्रेस की आत्मा कहां है? लोगों की मदद करने के स्थान पर यह अपने समर्थकों को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लिए भारतीय स्ट्रेन और मोदी स्ट्रेन के नाम का इस्तेमाल कर देश को बदनाम करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह चौंकाने वाला नहीं है कि चुनावों में बार-बार हार का सामना करने के बाद कांग्रेस पार्टी अब अब अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस संकट के समय में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ गलत जानकारियां फैला रही है।
  • कांग्रेस शासित राज्य पीएम केयर्स फंड के तहत उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर्स का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं? , यह बात कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। इससे कांग्रेस पार्टी का सही रंग और चरित्र सबके सामने आ गया है।
  • अपने रिकॉर्ड के अनुसार कांग्रेस पार्टी अपने समर्थकों को धार्मिक आधार पर विभाजनकारी रुख अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और महामारी के दौरान सांप्रदायिक वैमनस्य भी पैदा कर रही है। यह वाकई चौंकाने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed