फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Ravi Shankar Prasad said Nine Apple units shifted to India from China during Covid period

कोरोना काल में एप्पल की नौ यूनिट्स चीन से भारत में हुईं शिफ्ट : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

Fri, 20 Nov 2020 08:53 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Union minister Ravi Shankar Prasad said Nine Apple units shifted to India from China during Covid period
Union Minister Ravi Shankar Prasad - फोटो : ANI

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि आईफोन निर्माता एप्पल बड़े स्तर पर भारत में कारोबार के लिए आया है। बेंगलुरु टेक समिट के 23 वें सत्र के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान एप्पल की नौ ऑपरेटिंग यूनिट्स पुर्जा बाजार के साथ चीन से भारत में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया वैकल्पिक जगह की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार भारत को डाटा अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहती है और बहुत जल्द डाटा सुरक्षा कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत को डाटा अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहता हूं। डाटा से डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। यह अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को भी बढ़ाने में उपयोगी होगा।
विज्ञापन


 प्रसाद ने कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर डाटा का सृजन होता है और मोबाइल फोन और आधार जैसी डिजिटल व्यवस्था से डाटा तैयार होता है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही डाटा सुरक्षा कानून को अंतिम रूप देंगे। भारत डाटा अर्थव्यवस्था, डाटा नवाचार, डाटा परिशोधन के लिए क्रांति का इंतजार कर रहा है। प्रसाद ने कहा, ''मैं (कर्नाटक के) मुख्यमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि राज्य को भारत की डाटा अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बनाएं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार के साथ कर्नाटक नवाचार और प्रौद्योगिकी सोसाइटी, सूचना प्रौद्योगिकी पर राज्य सरकार के दृष्टिकोण समूह, जैव-प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप तथा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह सम्मेलन आज 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रसाद ने कहा कि महामारी के दौरान भी संचार क्षेत्र में सात प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई और बड़ी वैश्विक कंपनियों ने निवेश किया। उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है और हमने इसे एक अवसर में बदलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विश्वस्तर की कंपनियां वैकल्पिक स्थान की तलाश कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोबाइल निर्माण में भारत की बड़ी कामयाबी के मद्देनजर हम प्रोत्साहन देने के साथ उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि भारत समेत दुनिया की बड़ी कंपनियों ने अगले पांच साल में 11 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जतायी है और मोबाइल तथा कल-पुर्जे के निर्माण की पेशकश की है। इसमें से सात लाख करोड़ रुपये केवल निर्यात के लिए होंगे ।


मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा वह कोविड-19 के दौरान कुछ अच्छी खबर उन्हें देना चाहते हैं। एपल कंपनी अपनी नौ परिचालन इकाइयों को चीन से भारत स्थानांतरित कर चुकी है। प्रसाद ने कहा कि आपके शहर बेंगलुरु में एपल कंपनी ने भारत और विदेशों में निर्यात के लिए अपने गुणवत्त्तापूर्ण फोन का निर्माण शुरू कर दिया है। प्रसाद ने कहा कि यह सम्मेलन बहुत चुनौतीपूर्ण समय में आयोजित हुआ है और कोविड-19 महामारी की वजह से कई समस्याएं पैदा हुई हैं लेकिन डिजिटल व्यवस्था के लिए यह एक अवसर की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed