फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ramdas Athawale said that Raj Thackeray should apologize to North Indians before going to Ayodhya

Raj Thackeray Ayodhya Visit: रामदास अठावले बोले- अयोध्या जाने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे राज ठाकरे, महाराष्ट्र के सीएम को लेकर कही ये बड़ी बात

Tue, 17 May 2022 04:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 17 May 2022 04:02 PM IST
सार

हाल ही में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था। उन्होंने चेताते हुए कहा था कि जब तक वह उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम भी नहीं रखने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale said that Raj Thackeray should apologize to North Indians before going to Ayodhya
रामदास अठावले - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। अगले महीने होने वाली उनकी अयोध्या य़ात्रा को लेकर अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उनपर तंज कसा है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में ठाणे पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज ठाकरे से अयोध्या जाने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है। इतना ही नहीं अपने ठाणे दौरे के दौरान उन्होंने महाऱाष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री की जरूरत है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने दी थी चेतावनी
उत्तर भारतीयों से राज ठाकरे के माफी मांगने की बात कहने वाले रामदास अठावले पहले व्यक्ति नहीं हैं। हाल ही में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था। उन्होंने चेताते हुए कहा था कि जब तक वह उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेंगे, तब तक उन्हें उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम भी नहीं रखने दिया जाएगा। आगामी पांच जून को मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का है आरोप 
गौरतलब है कि राज ठाकरे पर 2008 में 'मराठी मानुस' के समर्थन में आंदोलन के दौरान रेलवे की परीक्षा देने के लिए मुंबई के कल्याण पहुंचे उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है। पिछले महीने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर राजठाकरे ने आवाज बुलंद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस सबसे उपयुक्त व्यक्ति 
वहीं महाराष्ट्र में ब्राह्मण सीएम को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के सीएम  के रूप में वो ब्राह्मण समुदाय के व्यक्ति को देखना चाहते हैं। वहीं आज(मंगलवार) केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। इस दौरान उन्होंने शिवसेना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके बड़ी भूल की है।


गौरतलब है कि राज ठाकरे ने अयोध्या जाने का एलान करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार की वजह से राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो पाया। इसलिए मेरा अयोध्या जाना जरूरी है। उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पूरी मुंबई में चलो अयोध्या के पोस्टर भी लगाए हैं। इसके जरिए लोगों से अपील की गई है कि वे राज ठाकरे के साथ पांच जून को ही अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed