अठावले का आरोप: देश के किसानों को तकलीफ देने का काम कर रहे हैं राकेश टिकैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला बोला। अठावले ने आरोप लगाया कि राकेश टिकैत सभी किसानों को तकलीफ देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'राकेश टिकैत से मेरा निवेदन है कि वे दो कदम पीछे हटें, सरकार भी दो कदम पीछे हटेगी। सरकार कृषि कानूनों पर बातचीत करने के लिए तैयार है।'
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसान मॉनसून के लिए तैयारी में व्यस्त हैं। गाजीपुर सीमा पर काफी गतिविधियां चल रही हैं जहां राकेश टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के बैनर तले लगभग 4000 से 5000 प्रदर्शनकारी किसान डेरा डाले हुए हैं।
सभी किसानों को तक़लीफ देने का काम किसान नेता राकेश टिकैत कर रहे हैं। राकेश टिकैत से मेरा निवेदन है कि वे दो कदम पीछे हटे, सरकार भी दो कदम पीछे हटेगी। सरकार कृषि क़ानूनों पर बातचीत करने के लिए तैयार है: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले pic.twitter.com/LGdREuS3gq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2021