फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister ramdas athawale bats for one child norm to control population growth in india

अठावले की सलाह: देश के विकास के लिए बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाना जरूरी, वन चाइल्ड पॉलिसी लागू होनी चाहिए

Sun, 05 Sep 2021 04:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Sep 2021 04:23 AM IST
सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि यदि हम 'एक परिवार एक बच्चा' की नीति अपनाते हैं तो हम आबादी कम कर पाएंगे। अभी 'हम दो, हमारे दो' की नीति है।

विज्ञापन
union minister ramdas athawale bats for one child norm to control population growth in india
रामदास अठावले - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मोदी सरकार को सलाह दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि देश के विकास के लिए देश की बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाना बहुत जरूरी है। इसके लिए उनकी पार्टी 'वन चाइल्ड पॉलिसी' का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए आबादी को नियंत्रित करने की जरूरत है, चाहे वह हिंदुओं की आबादी हो या मुसलमानों की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि हम 'एक परिवार एक बच्चा' की नीति अपनाते हैं तो हम आबादी कम कर पाएंगे। अभी 'हम दो, हमारे दो' की नीति है। हमारी पार्टी मानती है कि आबादी घटाने के लिए हम दो हमारा एक (एक परिवार, एक बच्चा) कानून बने। आठवले ने कहा कि वह पीएम मोदी के सामने भी जल्द इस मुद्दे को उठाएंगे। 
विज्ञापन


देश में तभी तक संविधान और धर्मनिरपेक्षता रहेगी, जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के इस बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आठवले ने कहा कि हिंदुओं की संख्या कम होने की कोई संभावना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता कि हिंदुओं की संख्या कम होने का कोई सवाल है। हिंदू हिंदू ही रहते हैं और मुस्लिम मुस्लिम ही रहते हैं। मुश्किल से एक या दो हिंदू या मुस्लिम धर्म बदलते हैं। संविधान लोगों को वह करने की आजादी देता है, जो उन्हें पसंद हैं, कोई जबरन धर्मांतरण नहीं करा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू या मुस्लिम आबादी अनुपात में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed