कंगना से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले, कहा- मुंबई सबकी है, यहां डरने की कोई जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रणौत से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे हैं। कंगना रनौत से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बताया, कंगना ने कहा कि वह राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखती हैं, लेकिन समाज में एकता सुनिश्चित करने में दिलचस्पी रखती हैं।
Maharashtra: Union Minister Ramdas Athawale arrives at the residence of actor #KanganaRanaut, in Mumbai. pic.twitter.com/RuIGbNuUQP
— ANI (@ANI) September 10, 2020विज्ञापन
कंगना को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं- अठावले
उन्होंने कहा कि उनकी आगामी फिल्म में वह एक दलित की भूमिका निभा रही हैं और उस जाति व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए। इसलिए उन्हें राजनीति में दिलचस्पी नहीं है और जब तक वह फिल्मों में काम कर रही है, तब तक उनका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर वह भाजपा या आरपीआई में शामिल होती है, तो हम उसका स्वागत करेंगे।
So, she said that she is not interested in politics and as long as she is working in films, she has no intention of joining politics but if she joins BJP or RPI, we'll welcome her: Union Minister Ramdas Athawale after meeting actor #KanganaRanaut https://t.co/L1WuJjjJTQ
— ANI (@ANI) September 10, 2020
#WATCH: Union Minister Ramdas Athawale met actor #KanganaRanaut at her residence in Mumbai, earlier today. #Maharashtra pic.twitter.com/nyJtDWKXOk
— ANI (@ANI) September 10, 2020
कंगना रनौत से एक घंटे तक बात की- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, मैंने अभिनेत्री कंगना रणौत से एक घंटे तक बात की। मैंने उनको बताया कि आपको मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है। मुंबई शिवसेना की भी है, भाजपा की है, कांग्रेस की है। मुंबई सभी धर्म, जाति और भाषाओं के लोगों की है। यहां सबको रहने का अधिकार है।
उन्होंने बताया कि मैंने जनवरी में ऑफिस बनाया था अगर दो-तीन इंच बिल्डर ने ज्यादा बनाया था, जिसकी मुझे जानकारी नहीं है तो सिर्फ वही तोड़ना चाहिए था। इन्होंने पूरा फर्नीचर, दीवारें सब तोड़ दिया है। मेरा भारी नुकसान हुआ है। मुझे मुंबई महानगरपालिका से मुआवजा मिलना चाहिए।
वहीं, अठावले ने कहा, आप (कंगना रणौत) जब कल आ रही थीं तो बीएमसी को आपको नोटिस देकर तीन-चार दिन और कोर्ट जाने का वक्त देना चाहिए था। कोर्ट ने स्टे तो दे दिया पर बीएमसी ने उसे (ऑफिस) पूरा तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्मों से जो कमाई की थी वो सारी इसमें लगा दी थी।
उन्होंने बताया कि मैंने जनवरी में ऑफिस बनाया था अगर दो -तीन इंच बिल्डर ने ज्यादा बनाया था जिसकी मुझे जानकारी नहीं है तो सिर्फ वही तोड़ना चाहिए था। इन्होंने पूरा फर्नीचर, दीवारें सब तोड़ दिया है मेरा भारी नुकसान हुआ है। मुझे मुंबई महानगरपालिका से मुआवजा मिलना चाहिए : रामदास अठावले https://t.co/8NObagxcmA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2020
आप (कंगना रनौत) जब कल आ रही थीं तो BMC को आपको नोटिस देकर तीन-चार दिन और कोर्ट जाने का वक्त देना चाहिए था। कोर्ट ने स्टे तो दे दिया पर BMC ने उसे (ऑफिस) पूरा तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्मों से जो कमाई की थी वो सारी इसमें लगा दी थी : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले pic.twitter.com/z9CO3EoNh2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2020
बीएमसी ने बुधवार को चलाया था कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर
बता दें कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का दफ्तर तोड़ दिया था। बीएमसी ने उनके कार्यालय में 14 उल्लंघन बताए, जिसमें रसोई के लिए चिन्हित स्थान पर शौचालय बनाना और शौचालय के लिए चिन्हित जगह पर दफ्तर सेटअप करना शामिल है।
इसके बाद बंबई उच्च न्यायालय ने उनका दफ्तर तोड़ने पर रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि बीएमसी का कदम घातक और अपमानजनक है। हालांकि, इस मामले में आज बॉम्बे हाइ कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसे 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।
आज अपने टूटे दफ्तर का मुआयना करने पहुंची थीं कंगना
वहीं, कंगना आज अपने टूटे दफ्तर का मुआयना करने पहुंची थीं। इस दौरान वह 10 मिनट तक अपने कार्यालय का मुआयना की और इसके बाद वह वापस अपने घर लौट गईं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कंगना से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.