फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ram Vilas Paswan said to Kejriwal take water issue seriously

केंद्रीय मंत्री पासवान ने केजरीवाल से पानी के मुद्दे को गंभीरता से लेने को कहा

Sat, 28 Dec 2019 07:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Dec 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Ram Vilas Paswan said to Kejriwal take water issue seriously
Ram Vilas Paswan - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच एक बार फिर पानी को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी में पीने के पानी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं और बच्चे इससे मर रहे हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ता, खाद्य और जन वितरण मामलों के मंत्री पासवान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इस मुद्दे पर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं, जबकि भारतीय शहरों में पीने के पानी की गुणवत्ता के संबंध में अधिकृत एजेंसियों द्वारा लिए गए पानी के नमूनों के परीक्षण के मुताबिक दिल्ली सबसे निचले स्थान पर है।
विज्ञापन


पासवान ने कहा, ‘केजरीवाल को इस मामले पर अनावश्यक राजनीति से दूर रहना चाहिए। लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं और बच्चे इसके कारण मर रहे हैं। उन्हें मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक निकाय वार्ड से लिए गए पांच नमूनों का परीक्षण करने और 15 दिन में एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा था।

पासवान ने कहा कि उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी के परीक्षण के लिए एक संयुक्त टीम में केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ काम करने के लिए केजरीवाल को अपनी सरकार के अधिकारियों को नामित करने को कहा था, लेकिन आप सरकार ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने केजरीवाल से पानी की जांच को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो और दिल्ली जल बोर्ड की संयुक्त टीम बनाकर एनएबीएल की प्रमाणित लैब में नमूनों की जांच करवाने के लिए कहा था। 


रामविलास पासवान ने केजरीवाल से अनुरोध किया था कि नौ दिसंबर को भारत मानक ब्यूरो ने सभी राज्यों की जल आपूर्ति के अधिकारियों की कार्यशाला रखी है, जिसमें वे अपने अधिकारियों को भी जरूर भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed