फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister ram vilas paswan and Bihar minister advocates reservation for upper castes poor

राम विलास पासवान ने की गरीब सवर्णों की पैरवी, कहा- उन्हें भी मिले आरक्षण

Wed, 18 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Union Minister ram vilas paswan and Bihar minister advocates reservation for upper castes poor
Ram Vilas Paswan
केंद्र सरकार की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष और उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की वकालत की है। पासवान ने बुधवार को कहा कि ऊंची जाति के गरीबों के लिए 15 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। 
विज्ञापन


रामविलास पासवान का कहना है कि, "ऊंची जातियों के लोग भी गरीब होते हैं, उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए की उनके साथ भेदभाव हो रहा है, क्योंकि उन्हें दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसलिए हमारी पार्टी (लोक जनशक्ति पार्टी) ने ऊंची जाति के गरीब लोगों को 15 फीसदी आरक्षण देने का सुझाव दिया है।" 
विज्ञापन

 



बिहार के उद्योग मंत्री और जेडीयू नेता जय सिंह ने भी मंगलवार को कहा कि ऊंची जाति के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण दिया जाना जाहिए। मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार को देश में ऊंची जातियों के गरीब लोगों के आकलन के लिए एक आयोग का गठन करना चाहिए। समिति की सिफारिशों के आधार पर उन्हें आरक्षण देने पर निर्णय लेना चाहिए।" 


इससे पहले रामविलास पासवान ने उच्च न्यायपालिका में आरक्षण और पदोन्नति में आरक्षण का भी समर्थन किया है। पासवान ने दावा किया कि पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बंद होने से दलितों में बेहद नाराजगी है। सरकार इस वर्ग में असंतोष नहीं फैलने देना चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed