फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Rajyawardhan Rathore denied allegation made by congress over media emergency

संसद में कांग्रेस ने सरकार पर लगाया मीडिया का गला दबाने का आरोप, राज्यवर्धन ने किया खारिज

Fri, 03 Aug 2018 02:59 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Rajyawardhan Rathore denied allegation made by congress over media emergency
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : PTI
लोकसभा का मानसून सत्र इसबार भी हंगामें की भेंट चढ़ता दिख रहा है। एक ओर जहां विपक्ष एनआरसी  मामले पर सरकार को घेर रही है वहीं दूसरी तरफ आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आवाज भी सदन में गूंजी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने मानसून सत्र के 12वें दिन लोकसभा में सरकार पर मीडिया की आवाज दबाने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करने का आरोप लगाया जिसे खारिज करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि हर बात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराने का चलन चल पड़ा है।
विज्ञापन


सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शून्यकाल के दौरान एक निजी समाचार चैनल से तीन वरिष्ठ पत्रकारों के कथित इस्तीफे का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि यह सरकार मीडिया की आवाज दबाने, डराने और धमकाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे ने यह भी दावा किया कि इस सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बार बार हमला किया जा रहा है जो संविधान और भारत जैसे गौरवशाली लोकतंत्र के खिलाफ है। विपक्ष के कई सदस्य खड़गे का साथ देते नजर आए। इसके जवाब में राठौर ने कहा कि आजकल यह चलन चल पड़ा है कि कुछ भी होता है तो उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाए।

मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए निजी मीडिया संस्थानों के मामले में भी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है। शून्यकाल के दौरान कई अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न मुद्दे उठाए।

भाजपा के मनोज राजौरिया ने राजस्थान के करौली में केंद्रीय विद्यालय बनाए जाने की मांग की। बीजद के प्रभाष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को ओडिशा में धान की खरीद में राज्य की मदद करनी चाहिए।


शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने मुंबई और आसपास के इलाकों में कुछ डाकघरों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया और कहा कि केंद सरकार इनकी मरम्मत के लिए मदद करे। भाजपा के गणेश सिंह और कांग्रेस के आर ध्रुवनारायण ने भी अपने अपने क्षेत्र से संबंधित विषय उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed