{"_id":"602b9c2899153e2b955d9095","slug":"union-minister-prahlad-joshi-made-a-big-claim-said-rahul-gandhi-is-a-migrant-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- वह 'प्रवासी नेता', अमेठी छोड़कर केरल गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- वह 'प्रवासी नेता', अमेठी छोड़कर केरल गए
Tue, 16 Feb 2021 04:03 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिसूर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मंगलवार को निशाना साधते हुए उन्हें ‘प्रवासी नेता’ बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि एक समय अपने परिवार के गढ़ अमेठी के लोगों द्वारा खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी ने केरल में पनाह ली है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, जोशी ने सबरीमला में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने अलग-अलग रुख अपनाया। केरल के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी जोशी ने लोकसभा में राज्य की वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गांधी से सबरीमला मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन
ईसाई मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए जोशी ने राज्य में कांग्रेस और सत्तारूढ़ वाम द्वारा ‘‘इस्लामी कट्टरपंथियों का तुष्टिकरण’’ किए जाने का हवाला देते हुए तुर्की में हागिया सोफिया चर्च को मस्जिद में बदलने के मामले को उठाया।
विज्ञापन
इस संदर्भ में उन्होंने कांग्रेस की सहयोगी मुस्लिम लीग के एक नेता के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन के विवादास्पद फैसले की सराहना की थी। भाजपा की ‘विजय यात्रा’ के लिए तैयारियों को रेखांकित करते हुए जोशी ने दावा किया कि राहुल गांधी ‘‘प्रवासी नेता’’ हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार जीतने के बावजूद वहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
जोशी ने आरोप लगाया, ‘‘कोई विकास नहीं हुआ। उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन तक नहीं थी।’’ भाजपा नेता ने कहा कि अमेठी में खारिज किए जाने के बाद गांधी ने केरल में शरण ली और दावा किया कि राज्य के लोग भी समझ जाएंगे कि कांग्रेस का समर्थन कर उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला। उन्होंने कहा, ‘‘सबरीमला पर राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं कहा है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं। इस मुद्दे पर आपका क्या रुख है? अपना रुख स्पष्ट कीजिए।’’
कांग्रेस पर केरल में इस्लामी कट्टरपंथियों का तुष्टीकरण करने में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आईयूएमएल के नेता पनक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल ने हागिया सोफिया को मस्जिद में बदले जाने का समर्थन किया था। भाजपा नेता ने केरल में सत्तारूढ़ माकपा और कांग्रेस नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती यूडीएफ सरकार पर लोगों के मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहने के आरोप लगाया।