{"_id":"63460ff1a6a96a5a2b104e27","slug":"union-minister-piyush-goyal-says-india-and-uae-relations-gaining-unprecedented-momentum","type":"story","status":"publish","title_hn":"India UAE: पीयूष गोयल बोले- भारत-यूएई के रिश्तों में तेजी से आ रही मजबूती, सीईपीए का लाभ उठाने का किया आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India UAE: पीयूष गोयल बोले- भारत-यूएई के रिश्तों में तेजी से आ रही मजबूती, सीईपीए का लाभ उठाने का किया आह्वान
Wed, 12 Oct 2022 06:23 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:23 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की समृद्ध स्थानीय विरासत, संस्कृति की पहचान करवाते आभूषण, रत्न, मिठाई, पेंटिंग, नक्काशी, हस्तशिल्प अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जिले के नाम के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) को विदेशों में अब जिले की पहचान के साथ पहुंचाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
शेख हमीद बिन जायद अल नहयान के साथ पीयूष गोयल।
- फोटो : Twitter@PiyushGoyalOffc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि आधारभूत ढांचे और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग के बड़ी तादाद में मौजूद अवसरों व निवेश बढ़ने से भारत-यूएई के रिश्ते अभूतपूर्व गति से बढ़ रहे हैं। अबू धाबी अमीरात की कार्यकारी परिषद के सदस्य शेख हमीद बिन जायद अल नहयान के साथ भारत-यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल की 10वीं बैठक की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए पीयूष गोयल ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों देशों के कारोबारियों से सीईपीए का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने भारत-यूएई द्विपक्षीय निवेश संधि पर वार्ता की भी समीक्षा की। अब तक इस पर 12 दौर की वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले की पहचान के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखेंगे स्थानीय उत्पाद
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की समृद्ध स्थानीय विरासत, संस्कृति की पहचान करवाते आभूषण, रत्न, मिठाई, पेंटिंग, नक्काशी, हस्तशिल्प अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जिले के नाम के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) को विदेशों में अब जिले की पहचान के साथ पहुंचाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
जी 20 के प्रतिनिधियों को प्रदर्शनी और शिल्प ग्रामों के दौरे के माध्यम से इन उत्पादों से रूबरू कराया जाएगा। इसमें दूतावास और उच्चायोग भी सहयोग करेंगे। गोयल ने कहा कि भारत तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक दूरदराज के इलाकों में भी लोग विकास में समान रूप से भागीदारी न करें। ओडीओपी समाज में अंतिम तबके में रहने वालों के लिए समृद्धि लाने में मदद करेगा। जी-20 शिखर सम्मेलन ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतर मौका है।