{"_id":"5f4e63cf73d967029f2db9f7","slug":"union-minister-piyush-goyal-on-us-india-trade-deal-at-3rd-annual-leadership-summit-of-us-india-strategic-partnership-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के साथ रणनीतिक भागीदारी के लिए नए दरवाजे खोलेगा व्यापार सौदा: गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका के साथ रणनीतिक भागीदारी के लिए नए दरवाजे खोलेगा व्यापार सौदा: गोयल
Tue, 01 Sep 2020 08:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनपशिप फोरम के तीसरे सालाना लीडरशिप सम्मेलन में भारत के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार सौदे पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने राजदूत रॉबर्ट लाइटहाइजर (अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि) से बात की थी। हम सहमत हुए थे कि हम यह सौदा चुनाव से पहले या तुरंत बाद कर सकते हैं। मैं कल दस्तखत करने के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
The whole package is near ready & can be finalised at any time when the local political situation in the US permits them to. India believes that it has to be a win-win situation for both India & US: Union Minister Piyush Goyal on US-India trade deal https://t.co/0ZfmSUVQMy
— ANI (@ANI) September 1, 2020
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि यह भारत और अमेरिका दोनों के हित में है कि इस सौदे के साथ हमारी रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत किया जाए। इससे बड़े द्विपक्षीय जुड़ाव पर बातचीत करने के लिए दरवाजे खुलेंगे और मुझे उम्मीद है कि हम मुक्त व्यापार समझौते के लिए बड़े सहयोग के अगले स्तर पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पैकेज भारत और अमेरिका दोनों के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा, 'पूरा पैकेज करीब-करीब तैयार है और अमेरिका में जब भी स्थानीय राजनीतिक स्थितियां इसकी गवाही दें, इसे अंतिम स्वरूप दिया जा सकता है। हम मानते हैं कि इसमें अमेरिका और भारत दोनों के लिए जीत की स्थिति होनी चाहिए।'
पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे भारत-अमेरिका के संबंध : माइक पेंस
इससे पहले यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने सोमवार को कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच अब से पहले संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे, लेकिन सर्वश्रेष्ठ दौर आना अभी बाकी है।
उन्होंने कहा था कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका सराहनीय है तथा दोनों नेता बहुत बड़ी हस्ती हैं। पेंस ने कहा था, ‘जब आप अमेरिका और भारत के बारे में सोचते हैं तो आप विश्व के दो सबसे मजबूत लोकतंत्रों, साझा मूल्यों के बारे में सोचते हैं।’