फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Piyush Goyal and Farmers leader Rakesh Tikait Arguments on Farmers protest

तकरार: पीयूष गोयल बोले किसान हित में हो रहे शानदार काम, टिकैत ने कहा- अब तक सड़कों पर, तो कैसा हित

Thu, 01 Apr 2021 03:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Apr 2021 03:53 AM IST
सार

  • पंजाब-हरियाणा को छोड़कर देश में 9 फीसदी फसलों की खरीद ही एमएसपी पर
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किसान ेनेता के बीच ट्विटर वार

विज्ञापन
Union minister Piyush Goyal and Farmers leader Rakesh Tikait Arguments on Farmers protest
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : ANI

विस्तार

नए कृषि कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसान 125 दिनों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान नेता लगातार कह रहे हैं कि तीनों कानूनों की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों के लिए शानदार काम रही है। इस पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पूरे देश में अन्नदाताओं की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीद की मांग तो आजतक नहीं मानी फिर किसान हित की कैसी बात।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सरकार ने 29 मार्च तक एमएसपी पर धान की रिकॉर्ड खरीद की है। 692 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा गया है। पिछले साल के मुकाबले यह 14 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने मंत्री के ट्वीट पर कहा कि यह केवल केंद्रीय मंत्री का बयान ही है, क्योंकि हकीकत यह है कि पंजाब और हरियाणा को छोड़कर पूरे देश में 8 से 9 फीसदी किसानों की फसल ही एमएसपी पर खरीदी गई है।


मलिक ने कहा अगर मंत्री जी सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार के संकल्प की बात कर रहे हैं, तो पूरे देश में खरीद का एक मॉडल और एक कीमत तय कर दें। एमएसपी पर कृषि उत्पादों की खरीद अनिवार्य कर दिया जाए तभी समझेंगे कि सरकार किसानों की हितैषी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed