फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari warned contractors in betul- they will find themselves under bulldozer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ठेकेदारों को फिर दी चेतावनी- बुलडोजर के नीचे डाल दूंगा

Sat, 19 May 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 19 May 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari warned contractors in betul- they will find themselves under bulldozer
नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि अगर वे उन्होंने सौंपा गया कार्य ठीक से नहीं किया गया तो वे "खुद को बुलडोजर के नीचे पाएंगे"। 
विज्ञापन


वाराणसी हादसा: जांच में सामने आई इंजीनियरों की घोर लापरवाही, क्रॉस बीम न पड़े होने से गईं 18 जानें
विज्ञापन


बेतुल में तेंदु पत्ते चुनने वाले और असंगठित मजदूरों की एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, "यहां जितने भी ठेकेदार काम कर रहे हैं, उनमें से एक दिल्ली से नहीं आता। एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं। इन रास्तों के मालिक आप हैं। काम ठीक हुआ है या नहीं ये देखना आपका काम है। अगर गड़बड़ करेंगे तो मैंने ठेकेदारों को बोलकर रखा है बुलडोजर के नीचे गिट्टी की जगह आपको डाल दूंगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में धन की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पैसा ठेकेदारों का नहीं है बल्कि "इस देश के गरीबों" का है। 

बता दें कि यह कोई बार नहीं है कि नितिन गडकरी इस तरह का बयान सार्वजनिक तौर पर दिया हो। इससे पहले जनवरी के महीने में यूपी के गाजीपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उस समय भी गडकरी ने कहा था कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब तक आठ लाख करोड़ की लागत से राजमार्गों का निर्माण करा चुका है। इसे पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त रखा गया है। हमारे द्वारा बनाई गई सड़कें तीन पीढियों तक सही-सलामत रहेंगी। उसमें गड्ढा नहीं होगा। उन्होंने ठेकदारों को चेतावनी के अंदाज में कहा कि जो ठेकेदार सड़क निर्माण में गलत करेगा उसे उसे बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed