{"_id":"61ddc0304f2da84fe71da37a","slug":"union-minister-nitin-gadkari-tested-positive-for-coronavirus-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: नितिन गडकरी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आने वालों से किया जांच कराने का अनुरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: नितिन गडकरी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आने वालों से किया जांच कराने का अनुरोध
Tue, 11 Jan 2022 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:15 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार की रात को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। सभी आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर में ही क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी लोगों से खुद को अलग करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं।'
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह भी फिलहाल अपने आवास पर ही क्वारंटीन में हैं। आज दिल्ली के आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की थी और बताया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस का नया और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से भी खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन