फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari reaction on Shiv Sena Congress NCP alliance Maharashtra govt formation

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, हिंदुत्व को भी नुकसान: गडकरी 

Fri, 22 Nov 2019 04:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 22 Nov 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari reaction on Shiv Sena Congress NCP alliance Maharashtra govt formation
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है तो वो ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। गडकरी ने कहा कि  कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के बीच वैचारिक मतभेद हैं। सरकार बनने पर भी सरकार बहुत आगे नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि यह (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) अवसरवाद का गठबंधन है, वे महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा, भाजपा और शिवसेना गठबंधन हिंदुत्व की विचारधारा पर आधारित था और आज भी हमारे बीच वैचारिक मतभेद नहीं हैं। इस तरह के गठबंधन को तोड़ना न केवल देश के लिए बल्कि हिंदुत्व के लिए और महाराष्ट्र के लिए भी एक नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


नितिन गडकरी ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में सरकार ने जो काम किया है, उसे ध्यान में रखते हुए और सीएम रघुबर दास ने राज्य को जो स्थिर सरकार दी है, मुझे विश्वास है कि झारखंड के लोग सीएम रघुबर दास के नेतृत्व में हमारी दूसरी जीत सुनिश्चित करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed