फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Narendra Singh Tomar takes additional charge of the Food Processing Industries Ministry

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला

Wed, 23 Sep 2020 05:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Narendra Singh Tomar takes additional charge of the Food Processing Industries Ministry
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला - फोटो : ANI
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार संभाल लिया है। यह मंत्रालय हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफा देने के बाद खाली था।
विज्ञापन

 



बता दें कि यह मंत्रालय इससे पहले एनडीए के सहयोगी अकाली दल के पास था और हरसिमरत कौर बादल मंत्री थीं, लेकिन कृषि बिलों को लेकर विरोध जताते हुए उन्होंने 17 सितंबर को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उनकी पार्टी किसी भी किसान विरोधी फैसले में सहयोगी नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि मेरा फैसला शिरोमणि अकाली दल की उस पवित्र सोच, विरासत और समर्पण की भावना का प्रतीक है, जिसके अनुसार अकाली दल किसानों के हित की लड़ाई में किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटा है और न हटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने चार पेज के इस्तीफे में हरसिमरत बादल ने कहा था कि 'उन्हें इस बात पर बेहद गर्व है कि आज वह अकाली दल के गौरवमयी विरासत को आगे बढ़ाने में अपना रोल निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे किसान हमेशा ही सबसे ज्यादा उम्मीद शिरोमणि अकाली दल पर करते आए हैं और पार्टी उनकी उम्मीदों एवं विश्वास पर खरी उतरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed