फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Narayan Rane health deteriorated, admitted to Lilavati Hospital in Mumbai

मुंबई: नियमित जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल

Thu, 26 Aug 2021 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 12:57 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे गुरुवार को राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने से पहले नियमित जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Union Minister Narayan Rane health deteriorated, admitted to Lilavati Hospital in Mumbai
नारायन राणे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे गुरुवार को राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने से पहले नियमित जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं इससे पहले उनकी तबीयत खराब होने की बात भी कही जा रही थी जिससे उनके समर्थकों की चिंता बढ़ गई थी लेकिन अब नियमित जांच की जानकारी सामने आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। बता दें कि राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


राणे को मंगलवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात में उन्हें रायगढ़ जिले की महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। हालांकि, रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें जमानत दे दी गई। राणे को 15,000 रुपये का जमानती मुचलका भरने और 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed