फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister mj akbar may resign today from his post

#MeToo: आज विदेश से लौटेंगे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, दे सकते हैं इस्तीफा

Thu, 11 Oct 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
union minister mj akbar may resign today from his post
MJ Akbar

'मी टू' अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर अब बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। इन आरोपों के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनका इस्तीफा मांगा है। अब माना जा रहा है कि नाइजीरिया की आधिकारिक यात्रा से लौटने के बाद केंद्र सरकार उनसे इस्तीफे की मांग कर सकती है। 

विज्ञापन


मुंबई मिरर के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सरकार में भारी बेचैनी है और उनका असमर्थनीय बचाव नहीं किया जा सकता है। हालांकि अभी वो नाइजीरिया की यात्रा पर हैं और गुरुवार को उनके लौटते ही उनसे मंत्री पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा के एक उच्च स्तरीय सूत्र ने कहा कि बेशक, उनके (एमजे अकबर) खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस्तीफे की मांग से पहले अकबर को इतनी रियायत जरूर दी जाएगी कि वो अपने ऊपर लगे सभी तरह के आरोपों पर सफाई दे सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रिया रमानी और प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की दो महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रिया रमानी का कहना है कि एमजे अकबर ने होटल के एक कमरे में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं। 

वहीं, प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की महिला पत्रकार का कहना है कि उनके साथ हुई घटना 17 साल पुरानी है। अकबर उनसे अश्लील टिप्पणियां किया करते थे और उनका जीना मुश्किल कर दिया था। वह इतने सालों तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उनके पास सबूत नहीं थे। 

एमजे अकबर के बचाव में उतरे भाजपा सांसद

एमजे अकबर पर लगे इन आरोपों के बाद अब भाजपा सांसद उदित राज उनके बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 10 साल बाद सामने क्यों आई है? उदितराज ने 'मी टू' अभियान को गलत प्रथा की शुरुआत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी देरी की है तो आरोपों की सत्यता की जांच कैसे होगी?

कांग्रेस ने की है इस्तीफे की मांग 

कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को यौन उत्पीड़न के आरोपों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण देना चाहिए या तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता एस. जयपाल रेड्डी ने कहा कि एमजे अकबर के आचरण की जांच होनी चाहिए। जब उनके साथ काम कर चुकी महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया है तो फिर वह मंत्री पद पर कैसे बने रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed