चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे - मनसुख मंडाविया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया कि चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 18 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।
मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे। मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था।
Our stranded seafarers of MV Anastasia are coming back to India. The crew will sign off from Japan today and will reach India on 14th February: Union Minister Mansukh Mandaviya
विज्ञापन विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/R1Gi5qx33y — ANI (@ANI) February 10, 2021
इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे। अब 14 फरवरी को चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक अपन देश वापस लौटेंगे।
प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक से भविष्य में बड़ा लाभ
प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक प्रमुख और निजी बंदरगाहों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करेंगे। यह पोर्ट संबंधित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगा और इनके टैरिफ के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा। गैर-प्रमुख और निजी बंदरगाहों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए भारत के प्रमुख बंदरगाह और विकसित हो पाएंगे।