फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Kiren Rijiju says Congress leader Rahul Gandhi was immature

Kiren Rijiju: रिजिजू ने राहुल गांधी को बताया 'अपरिपक्व', कहा- कांग्रेस उनके नेतृत्व में आगे नहीं बढ़ पाएगी

Sat, 09 Nov 2024 08:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 08:05 PM IST
सार

Kiren Rijiju:  केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजनीतिक दृष्टिकोण से, वह अपरिपक्वता प्रदर्शित करते हैं। कांग्रेस ने उन्हें कई बार लॉन्च और रीलॉन्च किया है, लेकिन उनमें अभी भी परिपक्वता की कमी है। उन्होंने कहा, विदेश में भारत को बदनाम कर कोई भी नेता नहीं बन सकता।
 

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju says Congress leader Rahul Gandhi was immature
किरेन रिजिजू-राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए तीखा हमला बोला है। रिजिजू ने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘अपरिपक्व’ हैं, और विदेशों में भारत को बदनाम कर कोई भी नेता नहीं बन सकता।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महायुति गठबंधन 20 नवंबर के महाराष्ट्र चुनाव में आसानी से जीत हासिल करेगा क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के फर्जी विमर्श काम नहीं करेंगे। आपको बता दें कि, भाजपा समर्थित महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।
विज्ञापन


बेनकाब हो गए राहुल गांधी- रिजिजू
कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा पर लोगों को जाति और समुदाय के आधार पर बांटने के आरोप केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यह राहुल गांधी ही हैं जो अपने पूरे राजनीतिक करियर में ऐसे कृत्यों में शामिल रहे हैं। रिजिजू ने दावा किया, अब, वह बेनकाब हो गए हैं। हाल में नागपुर में उनके द्वारा संबोधित एक रैली में संविधान की प्रतियां बांटी गई थीं, लेकिन उनके पन्ने खाली थे। इससे वह और भी बेनकाब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं उनका सम्मान करता हूं क्योंकि वह (लोकसभा में) विपक्ष के नेता के संवैधानिक पद पर हैं। हालांकि, राजनीतिक दृष्टिकोण से, वह अपरिपक्वता प्रदर्शित करते हैं। कांग्रेस ने उन्हें कई बार लॉन्च और रीलॉन्च किया है, लेकिन उनमें अभी भी परिपक्वता की कमी है। उन्होंने कहा, विदेश में भारत को बदनाम कर कोई भी नेता नहीं बन सकता।


रिजिजू से जब ये पूछा गया कि, क्या प्रियंका गांधी का केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़ना इस बात का संकेत है कि उन्हें राहुल गांधी की कीमत पर प्रचारित किया जा रहा है। इस पर रीजीजू ने कहा, संसद में अपने अनुभव के साथ, मैं कह सकता हूं कि उनके (राहुल के) नेतृत्व में कांग्रेस के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। शायद इसलिए, प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाया जा रहा है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि कांग्रेस के लिए (गांधी) परिवार पहले है। वहीं, भाजपा के लिए देश पहले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed