फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Jitendra Singh says Women recruitment in govt jobs doubled since 2014

Modi Govt: 2014 के बाद सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भर्ती दोगुनी; जितेंद्र सिंह ने मोदी सरकार के पढ़े कसीदे

Sat, 28 Oct 2023 08:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 28 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण अधिनियम लागू करके और सशस्त्र बलों में महिलाओं को कमीशन रैंक प्रदान करके नारी शक्ति को सशक्त बनाया है। महिलाओं को इसरो में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh says Women recruitment in govt jobs doubled since 2014
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ सालों में हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिध्तव बढ़ा है। फिर चाहें बात खेल की हो या अंतरिक्ष के क्षेत्र की। वहीं, बीते नौ सालों में मोदी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाओं की घोषणा की है। जिसके बाद से महिलाएं और उत्साह से आगे आ रही हैं। इस बीच, केंद्र में मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि 2014 के बाद से विभिन्न स्तरों पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भर्ती दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन


 केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शनिवार को 10वें रोजगार मेले में अपने स्वागत भाषण में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के सालों में महिला भर्तियों की संख्या जहां लगभग 6-6.25% हुआ करती थी वहीं, 2014 के बाद, पिछले नौ वर्षों में उनकी संख्या दोगुनी से अधिक 12-13% हो गई है।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण अधिनियम लागू करके और सशस्त्र बलों में महिलाओं को कमीशन रैंक प्रदान करके नारी शक्ति को सशक्त बनाया है। महिलाओं को इसरो में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इतना ही नहीं, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण और सरकारी नौकरियों में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व ने यह सुनिश्चित किया है कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अगले 24 वर्षों में महिलाएं 'अमृतकाल' के दौरान समान भागीदार के रूप में उभर कर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 10वें रोजगार मेले के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि ये इसलिए भी खास है कि 50,000 से अधिक नई नियुक्तियों में से 21 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व महिलाएं करती हैं। बीते साल के दौरान आयोजित 10 रोजगार मेलों में 6.48 लाख से अधिक नियुक्तियों में से 1.1 लाख से अधिक महिला कर्मचारी हैं, जो कुल नई भर्ती का 17 प्रतिशत है।


बता दें कि शनिवार यानी आज पीएम मोदी ने 10वें रोजगार मेले के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती हुए लगभग 51,000 लोगों को वर्चुअल नियुक्ति पत्र वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed