हरसिमरत ने लगाया नवजोत पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आरोप, सिद्धू ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने पाकिस्तान से लौटकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है। हरसिमरत ने सिद्धू को पाकिस्तानी एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू उस जनरल से गले मिलते हैं जो हमारे लोगों को मारता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने उनके साथ तीन दिन तक समय बिताया है। यही नहीं आतंकी के साथ उनकी फोटो को पूरी दुनिया देख रही है।
वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को ही भारत लौटे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मेरी करीब 5-10 हजार फोटो खीचीं गई हैं। वहां आने वाले सभी लोगों के साथ मेरी तस्वीरें हैं। मैं नहीं जानता हूं कि गोपाल चावला कौन है?
बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सिद्धू की खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ बैठे होने की एक फोटो सामने आई है जिसके बाद एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू सूर्खियों में आ गए हैं।
हरसिमरत ने कहा कि पाकिस्तान जाकर सिद्धू उनके एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी को सीधे तौर पर स्टैंड लेने के लिए कहा है और सिद्धू को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में भाग लेने गईं हरसिमरत कौर गुरुवार को स्वदेश लौट आई हैं। करतारपुर शिलान्यास से दौरान भावुक हुईं हरसिमरत ने भारत पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस पर पलटवार किया।
वहीं उन्होंने पूछा कि अभी तक सिद्धू वापस क्यों नहीं आए हैं? इस सबके पीछे कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री पाकिस्तान जाते हैं और वहां के सेना चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हैं और बाजवा हमारे लोगों को कश्मीर में मार रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले हरसिमरत कौर ने पाकिस्तान से लौटते हुए भी सिद्धू पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, 'मैंने नोटिस किया कि वहां सिद्धू को भारत से ज्यादा प्यार और अहमियत मिल रही थी। उनके वहां कुछ ज्यादा ही अच्छे संबंध हैं।'
शिलान्यास समारोह में भारत सरकार की तरफ से भाग लेने गईं थी कौर और हरदीप पुरी
पाकिस्तान में आधारशिला रखने के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कौर और उनके कैबिनेट सहयोगी हरदीप सिंह पुरी बुधवार की शाम ही वापस लौट आए। दोनों केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पाकिस्तान सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी वहां मौजूद थे।
Union Minister Harsimrat Kaur Badal: Sidhu was hugging the General who is killing our men. He even spent 3 days with him there. Even his photo is out with the terrorist. He has become a Pakistan agent after going there. Rahul Gandhi should clearly state his stand on this. pic.twitter.com/rHQfmztsIn
— ANI (@ANI) November 29, 2018