फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Hardeep Singh Puri says India will use its margin of persuasion to make sure fuel prices are down

हरदीप सिंह पुरी बोले: तेल की कीमतें कम रहें इसके लिए हर उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल करेंगे

Fri, 29 Oct 2021 10:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Oct 2021 10:21 PM IST
सार

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार तेल की कीमतों को लेकर बहुत संवेदनशील है और इसमें कमी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri says India will use its margin of persuasion to make sure fuel prices are down
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश में तेल की कीमतें कम रहें यह सुनिश्चित करने के लिए तेल उत्पादक देशों के साथ वार्ता करते समय हम हर उस विकल्प का इस्तेमाल करेगा जो हमारे पास हैं। केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर भारत की निर्भरता बहुत लंबे समय तक बनी रहेगी और हरित ऊर्जा स्रोतों में परिवर्तन तभी व्यवस्थित होगा जब उनकी कीमतों में कमी आएगी।

विज्ञापन


वह भारतीय नौसेना की ओर से आयोजित हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता को संबोधित कर रहे थे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, केंद्र सरकार कीमतों (तेल की) को लेकर बहुत संवेदनशील है और एक मंत्री के तौर पर मैं आपको पूरे विश्वास के साथ यह बता सकता हूं कि हम इसकी कीमतों में कमी को सुनिश्चित करने के लिए अपने समकक्षों के साथ वार्ता के दौरान द्विपक्षीय या बहुपक्षीय रूप से हर उस विकल्प का उपयोग करेंगे जो हमारे पास उपलब्ध है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले पुरी ने कहा था कि भारत सऊदी अरब और अन्य देशों से बेहतर कच्चे तेल के आयात सौदों की तलाश के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और निजी क्षेत्र के रिफाइनरों को एक साथ लाने पर विचार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 85 डॉलर प्रति बैरल के कई वर्षों के उच्च स्तर पर चढ़ने की वजह से स्थानीय स्तर पर खुदरा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed