{"_id":"62d83c9d7c60060af968c7f1","slug":"union-minister-giriraj-singh-included-many-bjp-leader-are-on-target-of-terrorists-according-to-ib-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"IB Report: आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं भाजपा के कई दिग्गज नेता, गिरिराज सिंह का नाम सबसे ऊपर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IB Report: आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं भाजपा के कई दिग्गज नेता, गिरिराज सिंह का नाम सबसे ऊपर
Wed, 20 Jul 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:04 PM IST
सार
बीजेपी के कई फायरब्रांड नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। इन नेताओं में गिरिराज सिंह का नाम सबसे ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईबी की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीजेपी के कई फायरब्रांड नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। इन नेताओं में गिरिराज सिंह का नाम सबसे ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईबी की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि सिंह के अलावा भी बीजेपी के कई नेताओं के नाम आतंकियों की लिस्ट में शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने भी इसकी जानकारी दी है। गृह मंत्रालय और आईबी की खुफिया जानकारी के बाद बिहार पुलिस सतर्क हो गई है। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब उन्हें धमकी मिली है, इससे पहले भी कई बार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को धमकी भरे फोन आ चुके हैं।
विज्ञापन
बीजेपी के खिलाफ हमले की बात का जिक्र
बिहार पुलिस मुख्यालय ने गिरिराज सिंह पर हमले की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया है। उन्होंने इस बाबत एक पत्र भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ‘खुरासन डायरी’ ने ट्विटर पर 14 जुलाई को इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रांत के कवर पेज को शेयर किया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। वायस ऑफ खुरासन पत्रिका ने बीजेपी के खिलाफ हमले का जिक्र किया है। गौरतलब है कि हाल ही में पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद चर्चा में आई भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूतन शर्मा को भी आतंकियों से धमकी मिली थी।
विज्ञापन
बिहार में आतंकी माड्यूल का खुलासा
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार की राजधानी पटना के फुलवाी शरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। उसको लेकर बड़े पैमाने पर जांच हो रही है। एनआईए तो इसकी जांच कर रही है उसके अलावा ईडी भी इस मामले में जांच में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं में शामिल हैं गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह का नाम बीजेपी के उन नेताओं में लिया जाता है जो अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें किसी भी तरह से जातिगत जनगणना से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अल्पसंख्यकों की जाति लिखी जानी चाहिए। गिरिराज सिंह हिंदुत्व के मुद्दे पर भी प्रखर रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर हुए हमलों पर बोलते हुए कहा था कि राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा या जुलूस यहां नहीं निकलेगा तो क्या बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा।