फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister G Kishan Reddy said the number of judges should increase in Telangana High Court

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, बढ़नी चाहिए तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या

Thu, 27 Aug 2020 08:54 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 Aug 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Union Minister G Kishan Reddy said the number of judges should increase in Telangana High Court
G Kishan Reddy - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाकर 42 किए जाने की सिफारिश की है। मौजूदा समय में वहां 14 न्यायाधीश की कार्यरत हैं। प्रसाद को लिखे पत्र में रेड्डी ने लिखा, साल 2014 में जब तेलंगाना बना था तब हाईकोर्ट में कुल 24 जजों की संख्या को मंजूरी दी गई थी। हालांकि कुल मंजूर संख्या में से अभी केवल 14 ही कार्यरत हैं जिनमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आपसे अपील की जाती है कि मौजूदा मंजूर संख्या को बढ़ाकर 42 किया जाए। आप से निवेदन है कि आप इस मामले को देखकर अनुकूल फैसला लें ताकि जनता के साथ ही कानून से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed