फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister g kishan reddy on ramlala pran pratishtha ram mandir

Ram Mandir: ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां सीधा प्रसारण न हो', प्राण प्रतिष्ठा से पहले केंद्रीय मंत्री का एलान

Tue, 09 Jan 2024 09:35 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Jan 2024 09:35 AM IST
सार

तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बताया कि इस दिन कई स्वैच्छिक गतिविधियां की जाएंगी। लोग खाना बांट रहे होंगे। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न उम्र के लोग भगवान राम की सेवा में भाग लेना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Union minister g kishan reddy on ramlala pran pratishtha ram mandir
G Kishan Reddy - फोटो : Social Media

विस्तार

आयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में धूम मची हुई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि भारत के हर एक गांव में भी होगा। तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि पूरे भारत में एक भी ऐसा गांव नहीं होगा जहां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं दिखाया जाए। 
विज्ञापन


आजादी के बाद हिंदुओं के लिए सबसे भव्य आयोजन
जी किशन रेड्डी ने यह भी कहा कि भारत की आजादी के बाद से यह हिंदुओं का सबसे भव्य आयोजन है। उन्होंने कहा, 'केवल हिंदू ही नहीं, बल्कि दुनिया के लोग राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के इंतजार में है। वे सब बहुत खुश है। यहां एक भी ऐसा गांव खाली नहीं रहेगा जहां इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न दिखाया जाए। यह कार्यक्रम अमेरिका के टाइम स्क्वायर में भी सीधा प्रसारित किया जाएगा।'
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, 'इस दिन कई स्वैच्छिक गतिविधियां की जाएंगी। लोग खाना बांट रहे होंगे। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न उम्र के लोग भगवान राम की सेवा में भाग लेना चाहते हैं। तेलुगु फिल्म हनुमान के निर्माताओं ने प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान करने की घोषणा की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव ने की मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय ने सोमवार को मकर संक्रांति से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक पूरे भारत के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है । दरअसल, मकर संक्रांति हिंदूओं का त्योहार है जो 15 जनवरी को मनाया जाता है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए चमपत राय ने कहा, 'जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है, मैं सभी भारतीयों, राम भक्त और लोगों से अपील करता हूं कि वे मंदिरों में होने वाले स्वच्छता अभियान में शामिल हो। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के दिन शुरू होगा जो कि प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा। मैं मंदिर के अधिकारियों से अपील करता हूं कि 22 जनवरी को सुबह 10 बजे भजन करें और इस दिन का आनंद उठाए।'

उन्होंने मंदिरों के अधिकारियों से एलईडी टेलिविजन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय लोगों को दिखाने की अपील भी की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक आरती की जाएगी और वही आरती अन्य मंदिरों में भी करने की अपील की गई है। आरती के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed