{"_id":"62582efcceba2c0b0c79d245","slug":"union-minister-dharmendra-pradhan-had-lunch-at-a-dalit-residence-in-dhenkanal-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दलित परिवार के घर में खाया खाना, परिवार का जताया आभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दलित परिवार के घर में खाया खाना, परिवार का जताया आभार
Thu, 14 Apr 2022 07:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:56 PM IST
सार
भोजन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शरत नाइक और उनके पूरे परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दलित परिवार के घर पर खाया खाना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को ओडिशा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने ढेंकानाल जिले के परजंग के जाह्नपाड़ा में एक दलित परिवार शरत कुमार नाइक के यहां भोजन कर सामाजिक समरसता का परिचय भी दिया। शरत के परिवार ने केंद्रीय मंत्री को पारंपरिक साल के पत्तों में भोजन परोसा।
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर दलित परिवार के घर भोजन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शरत नाइक और उनके पूरे परिवार का धन्यवाद। उन्होंने परिवार द्वारा दिए गए स्नेह और प्यार के लिए पूरे परिवार का आभार जताया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अनुगोल में केंद्रीय विद्यालय का दौरा भी किया। यहां उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने अपनी एक अन्य ट्विटर पोस्ट में बताया कि मैने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास पर भी चर्चा की।