{"_id":"610c59bc8ebc3ec1f4482f6c","slug":"union-minister-chandrashekhar-said-in-rajya-sabha-that-there-is-no-intention-to-ban-any-media-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा- फिलहाल किसी मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने का कोई इरादा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा- फिलहाल किसी मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने का कोई इरादा नहीं
Fri, 06 Aug 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 03:05 AM IST
सार
- बार-बार सोशल मीडिया के बंद होने वाली अफवाहों पर केंद्र ने लगाया विराम
- राज्यसभा में चंद्रशेखर ने कहा- कोई माध्यम भारतीय लोकतंत्र को नष्ट नहीं कर सकता।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार का किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने और उपयोकर्ताओं की सुरक्षा के लिए लगातार परामर्श जारी किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन
कुछ उपयोगकर्ता नफरत और घृणा फैलाने के लिए इसका दुरुपयोग करते भी हैं, लेकिन कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य कोई माध्यम भारतीय लोकतंत्र को नष्ट नहीं कर सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके दुरुपयोग की काफी शिकायतें भी मिलती हैं, उस पर उसी के अनुरूप जवाब दिया जाता है।