{"_id":"628a6bd1238c3a5e0d27a845","slug":"union-minister-chandrasekhar-says-central-government-making-efforts-to-connect-startups-to-government-ecosystem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Startup: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्टार्टअप पर दिया जोर, कहा- स्टार्टअप को सरकारी तंत्र से जोड़ने में लगी है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Startup: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्टार्टअप पर दिया जोर, कहा- स्टार्टअप को सरकारी तंत्र से जोड़ने में लगी है सरकार
Sun, 22 May 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 22 May 2022 10:29 PM IST
सार
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार जल्द ही देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब के लिए एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को अहमदाबाद में कहा कि केंद्र सरकार भारतीय स्टार्टअप को सरकारी तंत्र से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की खरीद संबंधी जरूरतों को भारतीय स्टार्टअप के अभिनव समाधानों से पूरा किया जा सके।
गुजरात विश्वविद्यालय में छात्रों से की बात
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ये बातें गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित 'युवा भारत के लिए नया भारत' विषय पर छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब के लिए एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने के लिए काम कर रही है।
डिजिटल कौशल सीखने के महत्व पर दिया जोर
इस दौरान केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डिजिटल कौशल सीखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। चंद्रशेखर ने कहा कि नवाचार आगे बढ़ने का मंत्र है। नवाचार हमारे भविष्य को आगे बढ़ाने वाला है। हमारे स्टार्टअप और उद्यमी भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन अमरीकी डालर और डिजिटल अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर की ओर ले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, उसमें युवाओं के सफल होने का इससे बेहतर अवसर कोई नहीं हो सकता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले उद्यमिता एक नियम या मानदंड के बजाय केवल एक अपवाद थी। नरेंद्र मोदी सरकार और गुजरात सरकार की सक्रिय नीतियों के कारण युवा भारतीयों के लिए सफल होने का इससे अधिक उपयुक्त मौका कभी नहीं रहा।