{"_id":"5a212cac4f1c1b86698bef25","slug":"union-minister-bjp-leader-smriti-irani-satire-on-tweets-of-congress-vice-president-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति का तंज- सवाल तो पूछना सीख ही गए राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्मृति का तंज- सवाल तो पूछना सीख ही गए राहुल गांधी
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : SELF
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एकदूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जब जब राहुल मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हैं तो उसका पलटवार करने स्मृति ईरानी पीछे नहीं रहती हैं।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से तीन सवाल दागा जिसका जबाव तो सरकार ने अभी तक नहीं दिया है लेकिन स्मृति ईरानी एकबार फिर राहुल को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें: जिसमें लेनी थी डिस्टिंगक्शन उस विषय में CM योगी फेल, उपमुख्यमंत्री के गढ़ में भी हारी भाजपा
विज्ञापन
स्मृति ने आज राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति आज तक जवाबों का भी सवाल पूछता था, वो कम से कम सवाल करना तो सीख गया है। बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर मोदी सरकार से तीन तीखे सवाल किए थे। वहीं यूपी नगर निकाय चुनाव में पार्टी की हुई बंपर जीत पर स्मृति ईरानी से कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें स्मृति गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात में हैं।