फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ashwini Vaishnaw unveils prototype version of Vande Bharat sleeper coach news in hindi

Railway: अश्विनी वैष्णव ने वंदे स्लीपर कोच का किया निरीक्षण; बोले- यह मध्यम वर्ग की सवारी, किराया किफायती होगा

Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM IST
सार

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले तीन महीनों में ट्रेन यात्री परिचालन के लिए तैयार होगी। इसके साथ ही उन्होंने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के परिसर में एक नई वंदे भारत विनिर्माण सुविधा की आधारशिला भी रखी। 
 

विज्ञापन
Union Minister Ashwini Vaishnaw unveils prototype version of Vande Bharat sleeper coach news in hindi
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बीईएमएल फैसिलिटी में वंदे भारत स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप संस्करण का अनावरण किया। उन्होंने इसके बारे में पत्रकारों से बात भी की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कोच को आगे के परीक्षण के लिए ट्रैक पर उतारने से पहले 10 दिनों में परीक्षण और परीक्षा से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में ट्रेन यात्री परिचालन के लिए तैयार होगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, "बहुत सावधानी बरतते हुए, कई सारे सुरक्षा विशेषताओं के साथ, स्टाफ के लिए सुविधाओं को ध्यान रखते हुए वन्दे चेयरकार, वन्दे स्लीपर, वन्दे मेट्रो और अमृत भारत जैसी 4 ट्रेनों का विंयास किया गया है। साथ ही साथ यह मध्यम वर्ग की सवारी है इसलिए इसका किराया किफायती होगा। डिजाइन में भी कई चीजों के नवाचार लाए गए हैं। रखरखाव कर्मचारियों के लिए एक अलग कैबिन भी बनाया गया है। आगामी डेढ़ से दो महीनों तक इसकी टेस्टिंग चलेगी और तीन महीने के बाद यह सेवा में आएगी।"
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन रात भर की यात्रा के लिए: अश्विनी वैष्णव
एक बार वंदे भारत स्लीपर कारों के प्रोटोटाइप का ठीक से परीक्षण हो जाएगा, उसके बाद उत्पादन का सिलसिला शुरू होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हम डेढ़ साल बाद प्रोडक्शन का सिलसिला शुरू करेंगे। फिर हर महीने दो से तीन ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन डिजाइन करना बहुत मुश्किल काम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हम वंदे भारत ट्रेन के डिजाइन में सुधार कर रहे हैं। हम अनुभवों से सीखकर इसे बेहतर बना रहे हैं। वंदे भारत मेट्रो के लिए भी यही सिद्धांत अपनाया जाएगा।" उन्होंने बताया कि 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात भर की यात्रा के लिए है। यह 800 से 1200 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन में ऑक्सीजन का स्तर और वायरस से सुरक्षा जैसी अतिरिक्त विशेषताएं भी हैं। 

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह ट्रेन मध्यम वर्ग वालों के लिए हैं और इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। वंदे भारत ट्रेन में खाने की खराब गुणवत्ता पर उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे रोजाना 13 लाख भोजन परोसता है और शिकायत 0.01 फीसदी है। हम फिर भी इसे लेकर चिंतित हैं। इसपर हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।"

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के परिसर में एक नई वंदे भारत विनिर्माण सुविधा की आधारशिला भी रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed