फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Ashwini Vaishnaw attack on Rahul Gandhi: Said- Rahul considers himself above constitution, cour

केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर वार: बोले- राहुल खुद को संविधान, अदालत और संसद से ऊपर मानते हैं, जानें

Wed, 29 Mar 2023 10:09 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 29 Mar 2023 10:09 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'राहुल गांधी हक की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि चूंकि वह एक खास परिवार में पैदा हुए हैं, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर है। वह यह भी सोचते हैं कि वह भारत के संविधान से ऊपर हैं।'

विज्ञापन
Union minister Ashwini Vaishnaw attack on Rahul Gandhi: Said- Rahul considers himself above constitution, cour
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी इस देश पर राज करना अपना हक मानते हैं। वह हक की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि क्योंकि उनका जन्म एक खास परिवार में हुआ है, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर हैं। वह खुद को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से भी ऊपर मानते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जो लोग आज अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताना चाहते हैं। जो लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि किस तरह से यूपीए की सरकार में करप्शन करके इंस्टीट्यूशंस को कमजोर करने का बड़ा षडयंत्र किया गया था। इस देश को लूटा गया था। जो इंस्टीट्यूशंस की बात करते हैं, वो बताएं कि क्या जब देश के प्रधानमंत्री विदेश का दौरा कर रहे थे। उस दौरान एक ऑर्डिनेंस को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़कर इंटीट्यूशंस बनता है?' 
विज्ञापन


रेल मंत्री ने और क्या कहा? 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'राहुल गांधी सोचते हैं कि किसी भी कोर्ट उनके खिलाफ जजमेंट कैसे दे दिया? उनको लगता है कि संविधान में आर्टिकल 102 में अयोग्य होने का प्रावधान है तो उनके ऊपर लागू नहीं होना चाहिए। अगर कोई संविधान प्रावधान है, तो उनपर नहीं लागू होना चाहिए। क्योंकि वो मानते हैं कि देश पर राज करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। वो बाबा साहेब के संविधान के तहत बनाए गए सभी इंस्टीट्यूशंस को खुद के नीचे रखना चाहते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी हक की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि चूंकि वह एक खास परिवार में पैदा हुए हैं, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर है। वह यह भी सोचते हैं कि वह भारत के संविधान से ऊपर हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ही गलत है। राहुल गांधी को लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed