फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister ashwini choubey gives controversial Statement, says, Rahul Gandhi is 'nali ka keeda'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का अमर्यादित बयान- नरेंद्र मोदी गगन और राहुल गांधी 'नाली का कीड़ा' जैसे

Sat, 01 Sep 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Union Minister ashwini choubey gives controversial Statement, says, Rahul Gandhi is 'nali ka keeda'
ashwini choubey
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बेहद अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। चौबे ने राहुल गांधी को नाली का कीड़ा कहा है। लोकसभा चुनाव में भले ही अभी काफी समय बाकी हो लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान देखी जानेवाली अमर्यादित भाषा के रंग अभी से दिखने लगे हैं। चौबे ने यह विवादित बयान देकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से सांसद हैं। चौबे ने सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते-करते राहुल गांधी को 'नाली का कीड़ा' बता दिया। अश्विनी चौबे ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकार गगन की तरह है, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष नाली के कीड़े के समान हैं।'' 
विज्ञापन

 

चौबे ने अपने अमर्यादित भाषा को यहीं पर लगाम नहीं लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को मेंटल सिजोफ्रेनिया (एक तरह से 'पागलपन') का रोगी कहा। चौबे ने कहा, "इस बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है। राहुल अपने आपको महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी राफेल सौदे पर झूठ बोल रहे हैं। मैं उनसे काफी आहत हूं। ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित है। मुझे लगता है कि उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए। 

लोकसभा चुनावों की सियासत के चलते अश्विनी चौबे ने महागठबंधन को महाठगबंधन का नाम दे दिया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन बनाने वाले नेताओं को जनता की हाय लगेगी। चौबे ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है। यह कोई महागठबंधन नहीं है, बल्कि महाठगबंधन है। भारत को प्रगतिशील प्रधानमंत्री की जरूरत है और महान और प्रगतिशील भारत बनाने के लिए पूरा देश एक है। इसलिए हम भी एक हैं। हम एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। 


गौरतलब है कि गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को नीच आदमी बता दिया था, जिसके बाद उस बयान पर न सिर्फ बवाल मचा था, बल्कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से काफी समय तक निलंबित भी होना पड़ा था। रानजीतिक जानकारों का मानना है कि अगर मणिशंकर अय्यर का यह बयान गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त नहीं आया होता तो कांग्रेस चुनाव जीत जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed