फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal said – wait till July 13 on UCC

UCC: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- यूसीसी पर 13 जुलाई तक करें इंतजार

Thu, 29 Jun 2023 02:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Jun 2023 02:20 PM IST
सार

UCC: कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले केंद्रीय योजनाओं को जारी करने में भी भारी भ्रष्टाचार होता था, योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने में देरी होती थी, लेकिन अब लोगों को सभी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ बिना किसी भेदभाव के मिलता है....

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal said – wait till July 13 on UCC
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी सांसद हंसराज हंस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यूसीसी के मुद्दे पर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया है। लॉ कमीशन ने भी कहा है कि उन्हें प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवादित टिप्पणी करने की बजाय लोगों को प्रतीक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले केंद्रीय योजनाओं को जारी करने में भी भारी भ्रष्टाचार होता था, योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने में देरी होती थी, लेकिन अब लोगों को सभी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ बिना किसी भेदभाव के मिलता है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत अब तक 4.5 करोड़ आवास बनाये जा चुके हैं।

विज्ञापन

कश्मीर जाने में अब डर नहीं लगता: हंसराज हंस

भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह कोरोना काल में देश और पूरी दुनिया की सेवा की है, वह अपने आप में एक मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि एक सूफी गायक होते हुए भी पहले उन्हें कश्मीर जाने में डर लगता था, लेकिन केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 की समाप्ति कर जम्मू कश्मीर का माहौल शांत कर दिया है। अब उन्हें कश्मीर में जाने में डर नहीं लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed