फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag Thakur Amazon and government increase cooperation in social concern and media sector

Amazon: सामाजिक सरोकार व मीडिया क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे अमेजन और सरकार, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

Thu, 06 Apr 2023 04:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 04:55 AM IST
सार

देश में बढ़ते ओटीपी प्लेटफार्म को सामूहिक विचार और परंपराओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए, क्योंकि अमेजन और भारत सरकार के बीच सहयोग देश के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को मजबूत करने के साथ वैश्विक दर्शकों को भारतीय सामग्री दिखाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल होगी।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur Amazon and government increase cooperation in social concern and media sector
अमेजन - फोटो : Amazon

विस्तार

अमेजन इंडिया अब भारत में सामाजिक सरोकार के प्रचार प्रसार, मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में सरकार का सहयोगी बनेगा। इसके लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेजन के साथ इस साझेदारी का एलान किया। इसे लेकर एक समझौता मसौदे पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा देश में बढ़ते ओटीपी प्लेटफार्म को सामूहिक विचार और परंपराओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए, क्योंकि अमेजन और भारत सरकार के बीच सहयोग देश के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को मजबूत करने के साथ वैश्विक दर्शकों को भारतीय सामग्री दिखाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल होगी। इस साझेदारी से मीडिया और मनोरंजन उद्योग में भारतीय युवाओं को अधिक अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


ओटीटी जैसे प्लेटफार्म की महत्ता को समझती है सरकार
अनुराग ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार ओटीटी जैसे प्लेटफार्म की महत्ता को समझती है, यही वजह है कि मंत्रालय ने ऑडियो विजुअल सेवाओं को सेवा क्षेत्र का योद्धा माना है। इसके लिए ही ओटीटी सामग्री विनियमन के स्व नियामक नियमों के ढांचे को पेश किया गया है। उन्होंने कहा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है। उन्होंने कहा, भारत में बनी मूल सामग्री अब अमेरिका के बाजार के बराबर है। ठाकुर ने कहा एलीफेंट विस्पर्स और नाटू नाटू ने इसका प्रमाण दिया है। देश ने मनोरंजन और तकनीक के क्षेत्र में विभिन्न आयामों को हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed